{"_id":"e45cf4cfeae8a406615d6fb7fda2104d","slug":"dead-s-people-family-member-console-by-pro-aspi-singh-baghel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी सिंह ने मृतकों के परिवारीजनों को दी सांत्वना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी सिंह ने मृतकों के परिवारीजनों को दी सांत्वना
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 26 Jun 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
आगरा में हुए हादसे में मृत व्यापारियों के परिवारीजनों को भाजपा नेताओं ने ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री राहत कोष से 10- 10 लाख की आर्थिक मदद की मांग की है।
शनिवार को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और पूर्व सांसद प्रो एसपी सिंह बघेल समेत कई भाजपा नेता 24 जून को छलेसर के पास हुए हादसे के शिकार लोगों के घर पहुंचे। मृतकों के परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। पूर्व सांसद एसपी सिंह बघेल अवनीश यादव उर्फ नीटू पुत्र कमल किशोर यादव के घर पहुंचे। इसके बाद कैलाश राजपूत पुत्र मलखान सिंह राजपूत निवासी एटा चौराहा, चौधरी हरेंद्र सिंह पुत्र चौ.नवाब सिंह निवासी रेहचटी मुस्तफाबाद रोड, रामवीर सिंह बघेल निवासी नगला मुरली के परिवारीजनों से शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं आयोजित एक श्रद्धांजलि सभा में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता भी शिकोहाबाद पहुंचे। उन्होंने दस दस लाख रुपये की आर्थिक मदद मुख्यमंत्री कोष से दिलाने की मांग की। भाजपा नेत्री सुमन चतुर्वेदी, कृष्णकांत शर्मा, सुमन मिश्रा, महेश राजपूत, चंद्रसेन जादौन, चंद्रप्रकाश राठौर, आनंद सिंह शामिल थे।