{"_id":"5fb960698ebc3e9b7c13c827","slug":"dead-firozabad-news-agr468860937","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेईस दिन पूर्व चूड़ी झलाई के दौरान जलकर घायल महिला की उपचार के दौरान हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेईस दिन पूर्व चूड़ी झलाई के दौरान जलकर घायल महिला की उपचार के दौरान हुई मौत
विज्ञापन
रचना देवी -मृतक महिला का फाइल फोटो
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। विगत 23 दिन पूर्व चूड़ी झलाई के दौरान आग से झुलसी महिला की जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता ने दहेज की खातिर जलाकर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
रामगढ़ के आंबेडकर पार्क सैलई निवासी रचना देवी (25) पत्नी हरी सिंह विगत 29 अक्तूबर को घर में चूड़ी झलाई कर रही थी। इस दौरान आग लगने से वह झुलस गई थी। घायल महिला को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां से उसे एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा और बाद में जयपुर रेफर कर दिया गया। जयपुर में उपचार के दौरान महिला की शुक्रवार रात मौत हो गई।
मौत के बाद परिजन उसके शव को शनिवार दोपहर आंबेडकर पार्क सैलई ले आए। मृतका के पिता नेत्रपाल सिंह ने थाना पुलिस को तहरीर देकर ससुरालीजनों पर दहेज में दो लाख रुपये नहीं देने के कारण बेटी का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए जलाने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
एसएचओ रामगढ़ अनूप कुमार तिवारी ने कहा कि महिला ने बयान दिया था कि वह चूड़ी झलाई के दौरान झुलसी है। मृतका के मायके वालों ने किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने की तहरीर दी थी। फिर दोबारा तहरीर का कोई मतलब नहीं है।