फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dead body of young man found hanging on tree noose

पेड़ पर फंदे पर लटका मिला युवक का शव,मौत

Fri, 05 Feb 2021 06:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging on tree noose
फिरोजाबाद। थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव नगला गुलाल में युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। युवक का शव लटका देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मृत युवक के पिता ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

नगला गुलाल निवासी निर्देश कुमार (25) पुत्र रामविजेंद्र सिंह बृहस्पतिवार की शाम को घर से खेतों की ओर गया था। शाम को काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने खेत पर जाकर देखा तो उसका शव एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। निर्देश के शव को लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार और सीओ सिरसागंज इंदुप्रभा सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को ग्रामीणों के सहयोग से फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतक के पिता रामविजेंद्र सिंह का कहना है कि उसका बेटा जमीन का काम करता था। सिरसागंज में निवासी किसी युवक पर निर्देश का करीब 25 लाख रुपया है। पिता को बेटे की हत्या की आशंका है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सिरसागंज मुकेश कुमार का कहना है कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। परिजनों की ओर से इसी तरह की तहरीर दी गई है। यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या जैसा कोई मामला प्रतीत हुआ तो परिजनों से तहरीर लेकर मामले की जांच की जाएगी। मृतक युवक का भाई फौज में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed