फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dead body of unknown youth found in pond, suspicion of murder

Firozabad News: तालाब में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका

Thu, 26 Sep 2024 04:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 26 Sep 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Dead body of unknown youth found in pond, suspicion of murder
टूंडला। मोहम्मदाबाद स्थित तालाब में बुधवार दोपहर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की हत्या कर शव को तालाब में फेंके जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव का शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव के कुछ बच्चे बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब तालाब के पास खेल रहे थे। तभी उन्हें तालाब में शव उतराया दिखा। बच्चों की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस शव को तालाब से बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराने की प्रयास की। लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अनुज राणा ने बताया कहा कि शव पर चोट के निशान नहीं है, हो सकता है वह पुलिया पर बैठने के दौरान तालाब में गिरकर डूब गया हो। फिर भी हर दृष्टिकोण से जांच की जा रही है। मृतक की उम्र करीब 24, 25 साल है तथा उसके बाएं हाथ पर महादेव गुदा हुआ है। शव की पहचान होने पर स्थिति साफ हो जाएगी। युवक की पहचान के लिए शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed