फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dead body of son of ZSO posted in Lucknow found on railway line

रेलवे लाइन पर मिला जेडएसओ के पुत्र का शव

Tue, 12 Oct 2021 07:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
Dead body of son of ZSO posted in Lucknow found on railway line
फिरोजाबाद। लखनऊ नगर निगम में तैनात जेडएसओ के बेटे का शव यहां शव रेलवे लाइन पर मिला। परिजनों के साथ क्षेत्रीय लोग मौके पर पहुंच गए। लाइनपार थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए लायी है। परिजन युवक द्वारा की गई आत्महत्या के बारे में जानकारी नहीं दे सके। रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला सरजीवन नगर निवासी नरेश बाबू लखनऊ नगर निगम में जेडएसओ के पद पर तैनात है।
विज्ञापन

वह अपनी पत्नी और छोटे पुत्र भुवनेश के साथ लखनऊ में रहते है। बड़ा बेटा नवरेश (25) दो बच्चों पुत्र गुनगुन और पुत्री आरोही तथा पत्नी यागनी व दूसरे नंबर के भाई रजनेश के साथ मोहल्ला सरजीवननगर में निवास करता था। बेटे की मौत की खबर पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे नरेश बाबू ने बताया कि नवरेश सोमवार करीब दो बजे घर से निकला था।
विज्ञापन

इसके बाद उनको नवरेश के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। सोमवार को देर रात सूचना मिली कि नवरेश का शव झरना नाले के समीप रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। इस बीच लाइनपार थाना पुलिस भी मौके पर आ गई थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक नवरेश के पिता नरेश बाबू का कहना है कि बेटे ने आत्महत्या की है या फिर मौत का कोई और कारण रहा इसकी जानकारी उनको नहीं है। उसकी किसी भी न तो रंजिश है और न ही किसी से झगड़ा हुआ। थानाध्यक्ष लाइनपार विनोद कुमार का कहना है कि युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed