फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dead body of a young man found hanging in a loading vehicle

Firozabad News: लोडिंग वाहन में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Sun, 26 Feb 2023 05:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 26 Feb 2023 05:43 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging in a loading vehicle
लोडिंग वाहन में फंदे पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

थाना जसराना के गांव उतरारा की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। रविवार की सुबह थाना जसराना के गांव उतरारा में गांव के बाहर खड़े लोडिंग वाहन में फंदे पर लटका एक युवक का शव मिला। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना जसराना के गांव उतरारा निवासी राजीव (24) डीसीएम चलाता है। चार दिन पहले वह डीसीएम लेकर घर आया था। रविवार की सुबह उसी डीसीएम में बने फंदे पर उसका शव लटका मिला। युवक का शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजन एवं ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। पिता हरिपाल ने बताया बेटे ने फंदे पर लटककर आत्महत्या की है। आत्महत्या करने के कारणों के बारे में परिजन ने अनभिज्ञता जाहिर की। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने कहा एक युवक का शव डीसीएम में फंदे पर लटका मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed