फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dead body

पटीकरा पुल के समीप मिला शव

Fri, 03 Jun 2022 12:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dead   body
पटीकरा पुल के समीप मिला शव
विज्ञापन

हत्या कर फेंके जाने का शक, पहचान कराने में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। नगला मानधाती पुल से पटीकरा पुल की तरफ जाने वाले मार्ग पर स्थित नहर किनारे एक व्यक्ति का शव मिला। शव को हत्या कर फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण शव को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया।
बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीण नगला मानधाती पुल से पटीकरा पुल की तरफ गए तो नहर किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। नहर किनारे शव पड़ा होने की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शव की पहचान का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सूचना पर एका थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। एका थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा का ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 50 साल है। उसकी हत्या कर शव यहां लाकर फेंका गया है। मृतक के दोनों पैर अंगोछे से बंधे होने के साथ ही गले में भी अंगोछा बंधा हुआ है। शरीर पर कहीं पर भी चोट के निशान नहीं है। मृतक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे है। मृतका का दाहिने हाथ में कोहनी से नीचे का हिस्सा जन्म से नहीं है।
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर एक शख्स की मौत
एका। मक्खनपुर थाना क्षेत्र में गलामई के समीप एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना बृहस्पतिवार दोपहर गांव गलामई के समीप हुई। सूचना पर पहुंची मक्खनपुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed