{"_id":"62965ccaa92cac651d2ac2d6","slug":"dcm-firozabad-news-agr5353935188","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम सीज, बस से भेजे गए बराती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम सीज, बस से भेजे गए बराती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसीएम सीज, बस से भेजे गए बराती
फिरोजाबाद। बरात ले जा रही डीसीएम को मंगलवार देर शाम सीओ यातायात के निर्देश पर टीएसआई ने सीज कर दिया। डीसीएम ओवरलोड थी और चालक भी नशे में था। डीसीएम सीज होते ही बराती सड़क पर खड़े हो गए। बाद में पुलिस ने रोडवेज बस से सभी को भिजवाया।
आगरा के शमसाबाद के गांव बांगुरी निवासी सुरेंद्र कुमार अपने बेटे नरेंद्र की बरात डीसीएम से लेकर दन्नाहार जा रहे थे। डीसीएम में 70 बराती थे। देर रात डीसीएम को लहराते देख आसफाबाद चौराहे पर खड़े सीओ ट्रैफिक अनिवेश कुमार ने उसे रुकवाया। पुलिस को देख चालक डीसीएम छोड़ कर भाग गया। सीओ ने टीएसआई भैया लाल को मौके पर बुला कर डीसीएम को सीज करा दिया। इसके सड़क किनारे खड़े बराती बेबस हो गए। दूल्हा नरेंद्र और उनके पिता सुरेंद्र भी परेशान हो गए। दूल्हा पक्ष की परेशानी समझते हुए टीएसआई ने बस स्टैंड से रोडवेज बस बुला कर सभी 70 बरातियों को दन्नाहार भिजवाया। टीएसआई ने बताया कि डीसीएम माल गाड़ी है, उसमें बरात या दूसरी सवारियां नहीं ले जाई जा सकतीं। डीसीएम बरातियों से ओवरलोड थी, इस कारण सीज करने की कार्रवाई की गई।