{"_id":"34e89962a1b2dce8fd81cd1ed947c06b","slug":"daughter-are-going-to-determine-the-relationship-of-the-father-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी का रिश्ता तय करने जा रहे पिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी का रिश्ता तय करने जा रहे पिता की मौत
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 11 Jan 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद में भाई और भतीजे के साथ बेटी के लिए रिश्ता तय करने जा रहे बाइक
विज्ञापन
सवार पिता की हादसे में मौत हो गई। जबकि भाई और भतीजा गंभीर रुप से घायल हो
गए। हादसे की जानकारी होते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। घायलाें की
हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया है।
थाना नगला खंगर के गांव नगला दुली निवासी चंद्रभान सिंह पुत्र पातीराम अपनी बेटी के लिए रिश्ता तय करने भाई सूरज और भतीजे आकाश के साथ टूंडला के गांव चूल्हावली आने के लिए बाइक से भदान स्टेशन पर जा रहे थे। बाइक सवार तीनों लोग नगला धनपाल के समीप पहुंचे थे तभी सामने से आ रही कार ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में चंद्रभान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सूरज और आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें आगरा रेफर किया गया। हादसे के बाद कार चालक भाग निकला। सूचना पर परिवारीजन पहुंच गए। चंद्रभान की मौत से उनमें कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष नगला खंगर का कहना है कि पीड़ित परिवारीजनों की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।