फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dashalakshan Mahaparva celebrated with best forgiveness, worshiped in temples

उत्तम क्षमा के साथ मनाया दशलक्षण महापर्व, मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना

Wed, 31 Aug 2022 05:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 05:51 PM IST
विज्ञापन
Dashalakshan Mahaparva celebrated with best forgiveness, worshiped in temples
फिरोजाबाद। दशलक्षण महापर्व का पहला दिन उत्तम क्षमा के रूप में मनाया गया। सभी मंदिरों में धार्मिक माहौल रहा। अनेकों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना करके धर्मलाभ लिया। मंदिर में सामूहिक पूजन किया गया। व्रत रखकर लोग धार्मिक अनुष्ठानों में जुटे रहे। वहीं, धर्मसभाएं भी आयोजित की र्गइं। जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन

अतिशय क्षेत्र चंद्रवार में सुबह श्रीजी का अभिषेक एवं शांति धारा पूरे भक्तिभाव से की गई। गुलशन पार्टी की संगीतमय धुन पर पंचपरमेष्टी, पंचमेरू, सोलहकारण तथा दशलक्षण आदि पूजा संपन्न हुई। वहीं, सदर बाजार स्थित चंद्रप्रभु जैन मंदिर में दोपहर की धर्मसभा में ब्रह्मचारिणी दीदी द्वारा तत्वार्थसूत्र की विवेचना अर्थ सहित की गई। विभव नगर जैन मंदिर में पूजा-अर्चना हुई। यहां सामूहिक अभिषेक के बाद शांतिधारा हुई। इसके बाद नित्य नियम पूजन में देव शास्त्र गुरु, भगवान अजितनाथ, संभवनाथ, शांतिनाथ, महावीर स्वामी, सोलहकारण, दसलक्ष्ण की पूजा के साथ विधानाचार्य राजेश जैन के निर्देशन में श्री जिन शहस्त्रनाम का संगीतमय विधान हुआ। जिसकी कलश स्थापना विनोद जैन, राजेंद्र प्रसाद जैन राजू ने की।
विज्ञापन

स्वंभू स्त्रोत्र के साथ विसर्जन हुआ। पंच परमेष्ठि व शांतिनाथ की आरती के साथ समापन हुआ। मंदिर कमेटी के चक्रेश कुमार जैन ने बताया कि सांयकाल साढ़े सात बजे से आरती के बाद जैन विद्वान अनुराग शास्त्री के दस धर्मो पर प्रतिदिन प्रवचन होंगे। इधर, नसियाजी मंदिर, छदामीलाल जैन मंदिर, जैन नगर स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, गांधी नगर में जैन मंदिर, महावीर नगर स्थित जिनालय और सुहागनगर स्थित मुनीसुब्रतनाथ जिनालय में भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed