{"_id":"585fbd524f1c1b8640eeaf92","slug":"dance-to-the-tune-of-jingle-bell-jingle-bell-gave-a-gift","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंगल बेल-जिंगल बेल की धुन पर डांस कर बांटे गिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंगल बेल-जिंगल बेल की धुन पर डांस कर बांटे गिफ्ट
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
Updated Sun, 25 Dec 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
क्रिसमस का त्योहार रविवार को नगर में धूमधाम से मनाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर क्षेत्र में रविवार को बच्चों, बुजुर्ग, महिला और युवाओं ने धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार मनाया। इस दौरान जिंगल बेल जिंगल बेल की धुन पर युवाओं ने जमकर डांस किया। साथ ही होटल एवं कोचिंग सेंटरों पर पार्टी आयोजित कर एक दूसरे को बधाइयां दीं।
मैरी क्रिसमस- हैप्पी क्रिसमस की बधाइयों के साथ दिन की शुरुआत हुई। स्कूलों की छुट्टियां थी, कोचिंग सेंटरों में क्रिसमस पार्टियां चलतीं रहीं। युवाओं ने क्रिसमस केक काटकर नाच-गाना किया। युवाओं के बीच चॉकलेट एवं उपहारों का खूब आदान प्रदान हुआ। वहीं, होटल, रेस्तरां भी युवाओं से भरे रहे। उधर, सेंट जोंस कालेज स्थित चर्च में क्रिसमस की पूर्व रात कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा। ईसाई समाज के लोगों ने पवित्र ग्रंथ बाइबिल पढ़ी। इसके बाद धार्मिक गीत भी गाए गए। फादर रोजीमन थामस एवं फादर प्रकाश डिसूजा ने क्रिसमस के बारे में विस्तार से बताया। वहीं, जाटव समाज केंद्रीय यूनिट की ओर से स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती आश्रम, नगला करन सिंह पर बाइबिल पाठ करके प्रशु यीशु का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्वामी हरि प्रकाशनंद महाराज ने कहा कि प्रभु यीशु ने समाज में शोषितों व पीड़ितों का कल्याण किया। साथ ही मानवता, भाईचारे व प्रेम का संदेश दिया। इस दौरान विजय सिंह, सूरजकिरन आनंद, श्यामवीर सिंह, विजय कुमार, बनवारीलाल, प्रेमचंद्र, विक्रम सिंह, अतुल कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर खूब चला बधाइयों का दौर
क्रिसमस पर सोशल मीडिया पर लोगोें ने एक दूसरे को बधाइयां दीं। इस दौरान लोगों ने व्हाट्सएप, फेसबुक पर सेंटाक्लॉज, क्रिसमस ट्री को गिफ्ट स्वरूप भेजते रहे।