{"_id":"62b4afe509d57940e957d7f7","slug":"damad-firozabad-news-agr537870656","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल आए दामाद को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल आए दामाद को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल आए दामाद को पीटा
- ससुरालियों ने लगाया बेटी के साथ मारपीट करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
नारखी(फिरोजाबाद)। पत्नी को बुलाने ससुराल आए युवक की ससुराल के लोगों ने पीट दिया। थाने पहुंचे पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने घायल युवक का सरकारी ट्रामा सेंटर में डॉक्टरी परीक्षण कराया। उधर, महिला के पिता ने नारखी थाना पुलिस को दी तहरीर पर बेटी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।
एटा जिले के थाना सकरौली निवासी विश्वनाथ (28) की शादी नारखी थाना क्षेत्र के गांव हेमलता के साथ तीन वर्ष पहले हुई थी। विश्वनाथ ने बताया कि हेमलता 18 माह पहले ससुराल से मायके आई थी। वह पत्नी को बुलाने के लिए आया था। पत्नी को साथ भेजने की बात पर ससुरालवालों ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित का कहना है कि वह किसी तरह से ससुराल से भागकर नारखी थाने पहुंचा और पुलिस को घटना से अवगत कराया। थानाध्यक्ष नारखी फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने बताया कि युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, हेमलता के पिता करन सिंह द्वारा नारखी थाना पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसने अपनी बेटी का विवाह 18 माह पहले विश्वनाथ के साथ किया था। वह शराब पीकर आए दिन उसकी बेटी के साथ मारपीट करता था। बुधवार शाम को विश्वनाथ घर आया था। शराब के लिए हेमलता से रकम मांग रहा था। रकम न देने पर उसके साथ मारपीट की गई है।