फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dalit student suicide

दलित छात्रा ने की आत्महत्या

Sat, 13 Feb 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 13 Feb 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
Dalit student suicide
गांव नगला दुली में भैंस चोरी के आरोपियों की तलाश में दबिश देने आई पुलिस ने दलित बस्ती में महिलाओं से अभद्रता की और पुरुषों की पिटाई कर दी। एक युवक के नहीं मिलने पर उसकी बहन से अभद्रता की गई। इससे क्षुब्ध दलित छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा की मौत के बाद आक्रोशित परिवारीजनों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया और जमकर हंगामा काटा। इसके बाद पुलिस जबरन शव को उठा ले गई और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गुस्साए ग्रामीणों ने प्रधान के नेतृत्व में सिरसागंज विधायक हरिओम यादव व पुलिस अधीक्षक से दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगला खंगर थाना क्षेत्र के गांव नगला दुली में जूली (18) पुत्री रामखिलाड़ी जाटव ने शुक्रवार शाम को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवारीजनों ने बताया कि राजस्थान के धौलपुर जिले के थाना राजाखेड़ा की पुलिस चार दिन पूर्व गांव के युवक अभिषेक को भैंस चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर के ले गई थी। अभिषेक ने गांव के कई अन्य युवकों के नाम पुलिस को बताए। इसमें उनके पुत्र का नाम भी था। पिछले तीन दिनों से राजाखेड़ा एवं नगला खंगर पुलिस गांव में दबिश दे रही थी। गुरुवार रात रामखिलाड़ी के घर भी पुलिस दबिश देने पहुंची लेकिन उनका पुत्र मौजूद नहीं था। परिवारीजनों उसके निर्दोष होने की सफाई दी लेकिन पुलिसकर्मियों ने अभद्रता कर दी और पुरुषों की पिटाई लगा दी। युवक की बहन जूली ने विरोध किया तो उसके साथ भी अभद्रता की। शुक्रवार को गांव की महिलाओं ने एसओ नगला खंगर से मिलकर अभद्रता और गालीगलौज की जानकारी दी थी लेकिन एसओ ने कोई ध्यान नहीं दिया। पुलिस अभद्रता से क्षुब्ध  जूली ने शुक्रवार की शाम को फांसी लगाकर जान दे दी। इससे परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो उसे विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। बाद में बल पूर्वक पुलिस शव को उठा ले गई और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के रवैये से आहत ग्रामीण प्रधान उपेंद्र तोमर के नेतृत्व में सिरसागंज विधायक हरिओम यादव और एसपी अशोक कुमार से मिले। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed