फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Cut connections of 37 consumers, uprooted meters of 15

Firozabad News: 37 उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन, 15 के उखाड़े मीटर

Wed, 22 Mar 2023 03:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 22 Mar 2023 03:50 PM IST
विज्ञापन
Cut connections of 37 consumers, uprooted meters of 15
37 उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन, 15 के उखाड़े मीटर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। हड़ताल खत्म होने के बाद विद्युत निगम का चेकिंग अभियान फिर से रफ्तार पकड़ने लगा। बुधवार को विद्युत विभाग की टीम ने एसडीओ धर्मेंद्र राजपूत ने ग्राम सिंगेमई में चेकिंग की। इस दौरान संयोजन लेने के बाद आज तक कभी भी एक बार भी विद्युत बिल जमा न करने वाले विद्युत उपभोक्ता के कनेक्शन काटे गए। 15 उपभोक्ताओं के परिसर से मीटर को उखाड़ कर जब्त कर लिया। कार्रवाई से खलबली मची रही। अनधिकृत रूप से विद्युत का उपयोग करते हुए पाए जाने पर चार उपभोक्ताओं के प्रति अवर अभियंता दीपक सक्सेना के द्वारा थाना आसफाबाद में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। 37 उपभोक्ताओं पर 16,83,249 रुपये विद्युत बिल बकाया होने पर कनेक्शनों को अस्थाई रूप से विच्छेद किया गया है। उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र राजपूत ने कहा है कि अस्थाई रूप से विच्छेद किए गए कनेक्शनों का बीच-बीच में औचक निरीक्षण किया जाएगा। बिना विद्युत बिल जमा किए हुए विद्युत का उपभोग पाए जाने पर संबंधित उपभोक्ताओं के प्रति प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed