{"_id":"5f05d1688ebc3e63c03de9db","slug":"cultural-firozabad-news-agr44956547","type":"story","status":"publish","title_hn":"उलेमाओं ने ईद-उल अजहा के मौके पर बकरा मंडी लगवाने के लिए सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उलेमाओं ने ईद-उल अजहा के मौके पर बकरा मंडी लगवाने के लिए सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देते जमीयत ए उलमा के पदाधिकारी
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। जमीयत उलमा-ए-हिंद का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को जिला मुख्यालय पर पहुंचा। उलेमाओं ने ईद-उल अजहा को ध्यान में रखते हुए बकरों की मंडी लगवाने एवं बकरों को घर तक पहुंचाने की व्यवस्था कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। उन्होंने शासन को भेजने का भरोसा दिया।
जमीयत उलमा-ए-हिंद के शहर अध्यक्ष मौलाना आमीन अख्तर तथा इस्लामिक सेंटर के सचिव आलम मुस्तफा याकूबी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जिला मुख्यालय पर पहुंचा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के अनलॉक-2 के तहत ही अधिकांश बाजार खुलने लगे हैं। अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में ईद-उल-अजहा का पर्व होने के कारण शहर में बकरा मंडी लगना आवश्यक है। क्योंकि इस दौरान कुर्बानी की जाती है। जमीयत उलमा-ए-हिंद ने मांग की है कि इस बकरईद को ध्यान में रखते हुए जिले में बकरा मंडी लगाने की अनुमित प्रदान की जाए।
मंडी को किसी खुली जगह पर या फिर शहरी क्षेत्र में बाहरी स्थान पर लगवाई जाए ताकि सामाजिक दूरी का पालन हो सके। ईद-उल-अजहा के त्योहार से पूर्व नगर निगम की ओर से साफ-सफाई की व्यवस्था को चाक चौबंद रखा जाए। ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इस दौरान जमीयत उलमा-ए-हिंद की ओर से प्रशासनिक अधिकारी शिवचरन लाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से जमीयत उलमा-ए-हिंद के जनरल सेक्रेटरी कारी नईम, मुफ्ती तनवीर उल कासमी, मुफ्ती कासिम रजी के अलावा इस्लामिक सेंटर के सचिव आलम मुस्तफा याकूबी शामिल थे।