{"_id":"794ab237c103f1ae41cc2ce119cc0b2c","slug":"cultural-activities-with-studies-required-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां जरूरी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां जरूरी’
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 22 Feb 2016 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लूमिंग बड्स स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि एसडीएम चंद्रभानु सिंह, प्रधानाचार्य नवोदय विद्यालय सिरसागंज सुशील प्रकाश शाक्य, असिस्टेंट कमिश्नर सेल टैक्स पूनम सिंह ने मां शारदे के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया।
विद्यालय प्रबंधक राज पचौरी और प्रधानाचार्या सुमन पचौरी ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद छात्रों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। नर्सरी के छात्रों ने ‘चंदा मामा दूर के’, एलकेजी के छात्रों ने ‘चिटिया कलाइया...’ कक्षा एक के छात्रों ने ‘छोटी-छोटी गइयां छोटे-छोटे ग्वाल...,’ की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय प्रताप सिंह ने कहा कि बदलते परिवेश में हम सभी को समय के साथ अपडेट होना चाहिए। आज का युग स्पर्धा का युग है। विशिष्ट अतिथि सुशील प्रकाश ने कहा कि सीबीएसई के सर्कुलर के हिसाब से सांस्कृतिक गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए। विशिष्ट अतिथि पूनम सिंह असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर ने कहा कि बच्चों की शुरूआत की शिक्षा बहुत अहम होती है। विशिष्ट अतिथि चंद्रभानु सिंह ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जीवन मूल्यों को विकसित करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम जरूरी हैं। सिटी मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां बहुत जरूरी हैं। इस अवसर पर उत्कल पचौरी, रचना, रामहरी यादव, राजीव अग्रवाल, राजीव त्रिवेदी, संजीव अग्रवाल, डा. पीएस राना, डा. रजनी यादव, नंदनी यादव, राजेंद्र यादव, राजेश गुप्ता, संजीव मिश्रा, कुनाल वर्मा, विजय शर्मा, नीतेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।
फोटो परिचय-ब्लूमिंग बड़स स्कूल के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए। फोटो संख्या पी-106 व 107
सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण। फोटो संख्या पी-108