फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Crowds are gathering at the centers to get the second dose

दूसरी डोज लगवाने के लिए केंद्रों पर लग रही भीड़

Fri, 07 Jan 2022 05:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 05:36 PM IST
विज्ञापन
Crowds are gathering at the centers to get the second dose
दूसरी डोज लगवाने के लिए केंद्रों पर लग रही भीड़
विज्ञापन

फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की दस्तक के बाद सुहागनगरी में भी मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वहीं जो लोग पहली डोज लगवाने के बाद लापरवाह हो गए थे वे अब दूसरी डोज लगवाने के लिए केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। पहली डोज से ज्यादा दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या अधिक है। जनपद में 8 लाख 19 हजार 934 लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं।
दूसरी लहर में लोगों ने पहली डोज तो लगवा ली, लेकिन मरीज कम होने पर दूसरी डोज लगवाने के प्रति लापरवाह हो गए थे। करीब पांच लाख से अधिक लोग दूसरी डोज से वंचित चल रहे थे। अब तीसरी लहर की दस्तक हो चुकी है। इसलिए लोगों को दूसरी डोज लगवाने की याद आ रही है। एक सप्ताह के जारी आंकड़ों में पहली डोज से ज्यादा दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या अधिक है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराना बेहद जरूरी है। दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन

24 लाख 88 हजार 325 डोज लग चुकीं
जिनपद में टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। जिले में 24 लाख 88 हजार 325 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इसमें पहला टीका 16 लाख 68 हजार 390 और दूसरा टीका 8 लाख 19 हजार 935 लोगों के लग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकडे एक नजर में
उम्र डोज
18 से 44 वर्ष 16,10,098
45 से 60 वर्ष 5,87,416
60 वर्ष 2,84,061
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed