{"_id":"8b234e7bbeae57f2c0186c923b780cf4","slug":"crop-failure-farmers-expressed-their-rage-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल नष्ट होने पर किसानों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल नष्ट होने पर किसानों ने जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Tue, 09 Feb 2016 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम मोहब्बतपुर अहीर के आंदोलित किसानों ने खेतों के बीच से सड़क निर्माण कराए जाने का विरोध करते हुए मंगलवार को एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। किसानों ने पैमाइश के बाद ही सड़क निर्माण कराने की मांग की।
ग्राम मोहब्बतपुर अहीर में नगला जवाहर की पुलिया से हेवतपुर कर्खा के लिए बंबा निकला है। बंबा के दक्षिण साइड में सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। मोहब्बतपुर अहीर में गाटा संख्या 110 व 112 मौजा नगला बाजदार की गाटा संख्या 219 में भूमि है। ग्राम प्रधान बिना किसानों को बताए और बिना पैमाइश के ही खेतों में खड़ी गेहूं व आलू की फसल को नष्ट कराकर सड़क का निर्माण करा रहे हैं। जबकि किसानों ने कहना है कि पहले भूमि की पैमाइश हो, बाद में सड़क निर्माण। मंगलवार को इस संबंध में बड़ी संख्या में किसान तहसील पर एकत्र हुए और उन्होंने एसडीएम की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में रामदेव, विद्या राम,राम खिलाड़ी,श्याम वीर,राज नरेश, किशन वीर, राम निवास, रामसेवक, जितेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। वहीं एसडीएम चंद्रभानु सिंह ने तीन लेखपालों की टीम बनाकर संबंधित भूमि की पैमाइश कराने के निर्देश दिए हैं।