{"_id":"64d8e572cb097106a3025826","slug":"crook-caught-in-encounter-accomplice-absconding-firozabad-news-c-169-1-sagr1027-2665-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मुठभेड़ में बदमाश दबोचा, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मुठभेड़ में बदमाश दबोचा, साथी फरार
Sun, 13 Aug 2023 07:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 13 Aug 2023 07:45 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाश दबोचा, साथी फरार
शिकोहाबाद। पुलिस ने मुठभेड़ में बाइक सवार एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी भागने में सफल हो गया। पुलिस ने पकड़े आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा है। बदमाश से तमंचा बरामद किया है।
प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि शनिवार रात पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक सवार लुटेरे एक व्यक्ति का मोबाइल लूटकर भाग रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू की। पुलिस से घिरता हुआ देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने दोनों बदमाशों की घेराबंदी कर ली। पुलिस से घिरा देख बदमाशों बाइक छोड़ कर भागने लगे। इस दौरान पुलिस फायरिंग से बचते हुए एक बदमाश को पकड़ने में सफल हो गयी। जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस को आरोपी के पास से एक तमंचा बरामद किया है। पकड़े बदमाश का नाम अवनीश गिहार निवासी गिहार कॉलोनी सिरसागंज है। जबकि भागे साथी का नाम अभय बताया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।