फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Crocodile entered the hut at night, caught by forest department and SOS team

Firozabad News: रात में झोपड़ी में घुसा मगरमच्छ, वन विभाग व एसओएस की टीम ने पकड़ा

Sat, 16 Sep 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 16 Sep 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Crocodile entered the hut at night, caught by forest department and SOS team
एका। तहसील क्षेत्र के गांव नगला बाबन में खेत के किनारे बनी झोपड़ी में रात में मगरमच्छ आ गया। मगरमच्छ को देख वहां मौजूद लोग चीखते हुए भाग गए। सूचना मिलने पर वन विभाग और एसओएस वाइल्ड लाइफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों की मदद से मगमच्छ को कड़ी मशक्कत के बाद जाल में बंद कर दिया। मगरमच्छ के पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने राहत महसूस की। टीम मगरमच्छ को अपने साथ ले गई। थाना एका क्षेत्र के गांव नगला बाबन में खेतों के सहारे यादवेंद्र की बनी झोपड़ी में लोग बैठे हुए थे। इसी दौरान नहर से निकलकर एक मगरमच्छ झोपड़ी में आ गया। झोपड़ी में मगरमच्छ को देख मौजूद लोग भयभीत हो गए। सूचना मिली तो ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम रात्रि में ही गांव में पहुंची और ग्रामीणों को वहां से हटाते हुए एसओएस वाइल्ड लाइफ की टीम को सूचना दी। आगरा से एसओएस वाइल्ड लाइफ की टीम भी रात्रि में ही गांव में पहुंच गई। टीम ने ग्रामीणों की मदद से एक घंटे के प्रयास के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया। वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने बताया ऑपरेशन ग्रामीणों की सतर्कता के बिना संभव नहीं होता, जिन्होंने देर रात होने के बावजूद अपना पूरा सहयोग दिया और वन विभाग को इसकी सूचना दी। हमें वन्यजीव संरक्षण के बारे में लोगों के बीच बढ़ती जागरुकता देखकर खुशी हो रही है। जसराना के वन क्षेत्राधिकारी आशीष कुमार ने कहा सूचना मिलते ही गांव में टीम पहुंची और वाइल्डलाइफ एसओएस के मगरमच्छ को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed