फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crocodile accident

सफाई अभियान के दौरान घायल हुआ आठ फीट लंबा मगरमच्छ

Mon, 18 Nov 2019 10:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
crocodile accident
जसराना- जसराना में घायलावस्था में मिला मगरमच्छ - फोटो : FIROZABAD
जसराना। नहर की सफाई के दौरान घायल मगरमच्छ गांव के किनारे आ गया। मगरमच्छ को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर आगरा से पहुंची वाइल्ड लाइफ की टीम मगरमच्छ को उपचार के लिए आगरा ले गई।
विज्ञापन

जसराना की खड़ीत नहर में सफाई का कार्य चल रहा है। सफाई कार्य के दौरान जेसीबी की चपेट में आकर मगरमच्छ घायल हो गया। घायल होने के बाद मगरमच्छ नहर से निकलकर बाहर आ गया। थाना एका के गांव नगला अमान के किनारे मगरमच्छ को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने गांव में रहने वाले गार्ड को सूचना दी। गार्ड ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी।
विज्ञापन

जानकारी पर वनक्षेत्राधिकारी एके सागर, सेक्शन अधिकारी शिवशंकर अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची वाइल्ड लाइफ की टीम मगरमच्छ को उपचार के लिए आगरा ले गई। वनक्षेत्राधिकारी एके सागर ने बताया कि नहर की सफाई के दौरान जेसीबी की चपेट में आकर मगरच्छ घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगरमच्छ घायल होकर तालाब में आ गया था। उपचार के लिए आगरा भेजा गया है। सेक्शन अधिकारी शिवशंकर ने बताया कि नहर की पटरी के किनारे घायल अवस्था में मगरमच्छ मिला था। टीम को बुलाकर मगरमच्छ को उपचार के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed