फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Crisis packaging industry needs relief package

संकटग्रस्त पैकेजिंग इंडस्ट्रीज को राहत पैकेज की दरकार

Sun, 03 Oct 2021 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Crisis packaging industry needs relief package
फिरोजाबाद। मंदी की मार से जूझ रहीं कांच नगरी की पैकेजिंग व कॉरोगेशन इंडस्ट्रीज लंबित भुगतान नहीं होने के कारण संकट में है। रविवार को कॉरोगेटर्स एवं पैकेजिंग इंडस्ट्रीज संचालकों ने प्रांतीय स्तर के पदाधिकारियों के समक्ष समस्या का पिटारा खोला। पैकेजिंग इंडस्ट्रीज संचालकों ने जीएसटी की दर संशोधित कर राहत की मांग प्रमुखता से उठाई।
विज्ञापन

रविवार को होटल पैराडॉर में जुटे जिला भर के कॉरोगेटर्स एवं पैकिंग इंडस्ट्रीज संचालक कॉरोगेसन एवं बॉक्स मैन्यूफैक्चरर एसोसिएशन के प्रांतीय नेताओं से रूबरू हुये। पैकेजिंग इंडस्ट्रीज संचालक व कॉरोगेटर्स ने उन्हें माल सप्लाई के बाद लंबित भुगतान में आने वाली अडचनों के अलावा इंडस्ट्रीज संचालन से जुडीं दिक्कतों से अवगत कराया।सीबीएमए के प्रांतीय अध्यक्ष राजेद्र भाटी एवं महा सचिव रविश दीक्षित के समक्ष जीएसटी की दरों को संशोधित कराने की मांग भी उठी। पैकिंग आयटम निर्माता कई उद्योगपतियों ने मंदी व अन्य कारणों से करोड़ों का बकाया वसूली के लिये इंडस्ट्रीज सदस्यों से आपसी एकजुटता पर बल दिया। बैठक की अध्यक्षता युवा उद्योगपति अचल मित्तल ने की। बैठक में प्रांतीय स्तर के पदाधिकारी हितेश सिंह, एसके चौहान, बृजमोहन अग्रवाल, बाल किशन अग्रवाल, नीरज जैन, रितिक मित्तल,सौरभ भारद्वाज,योगेश कुमार, दक्ष अग्रवाल, टिंकल गुप्ता,अतुल यादव, प्रवनेश बंसल, सुमित नरूला, दिवांकर अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed