{"_id":"590e0df54f1c1ba273441ea1","slug":"youth-wounded-during-harsh-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग के दौरान युवक घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्ष फायरिंग के दौरान युवक घायल
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sat, 06 May 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्ष फायरिंग के दौरान मकान की छत पर मौजूद युवक को गोली लग गई। परिवारीजन देर रात युवक को अस्पताल लेकर आए। यहां से निजी अस्पताल ले गए। युवक अपनी ससुराल आया था। मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव बिल्टीगढ़ निवासी थान सिंह के पुत्र का शुक्रवार को लगुन-टीका आया था। इसमें शामिल होने के लिए जितेंद्र कुमार निवासी किंजनपुर थाना जलेसर एटा आया था। जितेेंद्र की बिल्टीगढ़ में ही ससुराल है। कार्यक्रम में शामिल होने और दावत खाने के बाद जितेंद्र मकान की छत पर चला गया था। इसी बीच किसी व्यक्ति द्वारा लगन टीका चढ़ते समय हर्ष फायरिंग कर दी। इसके चलते छत पर मौजूद जितेंद्र को गोली लग गई। इस पर परिवारीजन उसे तुरंत ही जिला अस्पताल ले आए। हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल ले गए। प्रभारी निरीक्षक मक्खनपुर का कहना है कि युवक को गोली लगने की सूचना मिली थी। पीआरवी (यूपी 100) मौके पर पहुंची थी। परिवारीजनों का कहना था कि युवक मकान की छत पर था तभी उसको गोली लगी। गोली किसने मारी और कहां से चली। इसकी जानकारी पीड़ित परिवारीजन नहीं दे सके हैं। यदि तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।
वहीं थाना एका के गांव कबिलपुर में टीका लग्न समारोह में दूल्हे के रिश्तेदार द्वारा तमंचे से किए गए फायरिंग में गोली लगने से एक किशोर घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी भाग खड़ा हुआ। इधर, आनन-फानन में परिवारीजनों ने किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। परिवारीजनों ने ने लड़के के बहनोई, उसके दोस्त एवं दूल्हे पर जानबूझकर गोली मारने का आरोप लगाया।थाना के गांव कबिलपुर निवासी विद्याराम के पुत्र सुरेंद्र सिंह का टीका एवं लग्न जसराना के गांव नगला मानसिंह से आई थी। टीका लग्न समारोह कार्यक्रम के दौरान सुरेंद्र का बहनोई एवं दोस्त तमंचा निकाल लाए और फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली गांव के ही जैनीप्रसाद के पुत्र राहुल (13) के कंधे में धंस गई। गोली लगते ही राहुल गिर पड़ा। वहीं राहुल को गोली लगने के बाद आरोपी बहनोई एवं उसका दोस्त भाग गया। पुत्र को गोली लगने की सूचना पर जैनी प्रसाद एवं अन्य परिवार के लोग पहुंच गए। पुलिस को सूचना देकर किशोर को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में राहुल का आपरेशन किया गया है। राहुल के ताऊ का आरोप है कि उनके भतीजे को जानबूझकर गोली मारी गई है। आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया जाएगा। थाना एका पुलिस ने कहा कि परिवारीजन दूल्हे के साथ उसके बहनोई एवं उसके दोस्त पर आरोप लगा रहे हैं। अभी तहरीर नहीं आई। तहरीर मिलने पर अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।