{"_id":"58f220824f1c1b791ecf8fdc","slug":"wounded-by-a-knife-attacking-his-throat","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू से पत्नी के गले पर हमला कर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू से पत्नी के गले पर हमला कर किया घायल
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sat, 15 Apr 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
पति द्वारा चाकू से किए गए वार को दिखाती महिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंपति के बीच हुए विवाद के दौरान पति ने महिला के साथ मारपीट कर गले पर चाकू से हमला कर दिया। मौके पर एकत्रित लोगों को देख वह मौके से भाग गया। पीड़िता का पुलिस ने डाक्टरी परीक्षण कराया है।
दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला हिमायूंपुर निवासी सर्वेश देवी का अपने पति दिनेश से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि इसके चलते पति ने चाकू से सर्वेश के गले पर वार कर दिया। इस बीच सर्वेश के परिवारीजन भी पहुंच गए। वह घायल महिला को दक्षिण थाने लेकर पहुंचे। इस बीच डीएम और एसएसपी भी थाने पर मौजूद थे। उन्होंने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश कोतवाल दक्षिण को दिए। मोहल्ला कोटना निवासी कन्हैया व महताबनगर निवासी संजय घायल हो गए। घायलों का पुलिस ने अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया है। कोतवाल दक्षिण का कहना है कि पीड़ितों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।