{"_id":"58aee8194f1c1ba03fb232ca","slug":"vehicle-overturned-on-the-highway-dropped-uncontrolled-parcel","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर अनियंत्रित पार्सल यान पलटा गिरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर अनियंत्रित पार्सल यान पलटा गिरा
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Thu, 23 Feb 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
पार्सल यान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाक विभाग का पार्सल यान बुधवार सुबह असंतुलित होकर हाईर्व से डिवाइडर पर चढ़ता हुआ सर्विस लेन पर गिर गया। हादसे में चालक घायल हो गया। डाक विभाग का पार्सल यान (डीएल-1जीसी 6754) दिल्ली से कानपुर जा रहा था। टूंडला के ओवरब्रिज से नीचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चालक पार्सल यान से संतुलन खो बैठा और वाहन डिवाइडर के चढ़कर सर्विस लेन पर गिरकर पलट गया। दुर्घटना में वाहन चालक सरदार सिंह निवासी संवाई, एत्मादपुर, आगरा घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पार्सल यान के पलटने से सर्विस लेन अवरुद्ध हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से पार्सल यान को सर्विस लेन से हटवाया गया। गनीमत रही सर्विस लेन पर कोई नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन