{"_id":"59286d2b4f1c1b812d53650c","slug":"udyogapati-apaharan-kaand-ka-saragana-saathee-sahit-giraphtaar","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योगपति अपहरण कांड का सरगना साथी सहित गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उद्योगपति अपहरण कांड का सरगना साथी सहित गिरफ्तार
amar ujala
Updated Fri, 26 May 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
उद्योगपति अपहरण कांड का सरगना साथी सहित गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
उद्योगपति संजय मित्तल अपहरण कांड के मुख्य आरोपी विक्की उर्फ विकास उर्फ बॉक्सर उर्फ भानुप्रताप सविता और उसके साथ अमित चौधरी (कंजा) उर्फ पंडित को एसओजी टीम ने गुरुवार की रात टूंडला रेलवे स्टेशन के समीप से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से उद्योगपति के मोबाइल फोन की सिम, चालक का लाइसेंस सहित अन्य सामान बरामद होने का दावा है।
बॉक्सर और उसके साथी अंकित की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि वह बॉक्सर ने फिरौती के लिए अपने साथियों के साथ 19 मई को शहर के प्रमुख उद्योगपति संजय मित्तल का अपहरण किया था। इससे पूर्व पुलिस की टूंडला के गांव बसई की ओर जाने वाले मार्ग पर उससे मुठभेड़ हो गई थी। पुलिस ने एक अपहरणकर्ता उस्मान निवासी आगरा का पीछा कर गिरफ्तार कर लिया था। जबकि बॉक्सर और अन्य साथी भाग गए थे। इस बीच उद्योगपति कृष्णा बिहार कालोनी बसई रोड पर निवास करने वाले विजय कुमार के यहां घुस गए थे। इधर, गुरुवार की रात सूचना मिली कि बॉक्सर अपने साथी अंकित के साथ कहीं जाने के लिए टूंडला रेलवे स्टेशन के समीप खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों ने अपने साथियों के नाम जेपी निवासी टूंडला, रवि निवासी आगरा और वीरेंद्र उर्फ वीरु निवासी राजस्थान धौलपुर बताए हैं। जबकि अंकित चौधरी उर्फ कंजा उर्फ पंडित ग्राम छितरई थाना पचोखरा का रहने वाला है। दोनों बदमाशों पर आईजी आगरा की ओर से 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पकड़े गए बदमाशो बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए योजना तैयार कर रहे थे। इनकी योजना मथुरा और आगरा में वारदात करने की थी।