फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two killed, four injured in accidents

सड़क हादसों में दो की मौत, चार घायल

Sat, 27 May 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sat, 27 May 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Two killed, four injured in accidents
युवक की मौत के बाद विलाप करते परिवारीजन
ट्रिपल राइडिंग के चलते शुक्रवार रात 11 बजे दावत खाकर मंडी लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को एटा चौराहे पर रोडवेज बस ने रौंद दिया। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। परिवारीजनों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए अंत्येष्टि कर दी। धातरी से सब्जी लेकर मंडी जा रहे आटो को तेज गति से आ रही डीसीएम ने रौंद दिया, जिससे आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे चालक समेत दो भाई घायल हो गए।
विज्ञापन

रुकनपुरा निवासी सौरभ (20) के चाचा दिनेश की शादी है। शुक्रवार को मंडप की दावत थी। शादी में सिरसागंज के गांव जायमई निवासी नीरज (22) और रामनरेश (45) शामिल हुए । दावत खाने के बाद करीब रात 11 बजे संजय अपनी बाइक से दोनों को सब्जी मंडी छोड़ने आ रहा था। जब उसकी बाइक एटा चौराहे पर पहुंची तभी पीछे से तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने रौंद दिया। हादसे में सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नीरज और रामनरेश घायल हो गए। मौके पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सौरभ के परिवारीजनों ने शादी का हवाला देते हुए थाने में प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया।  वहीं, धातरी निवासी मोहनलाल (50) टैंपो से शनिवार सुबह गांव के ही डालचंद्र और विनोद सब्जी लेकर मंडी आ रहे थे, तभी गांव के समीप ही पीछे से तेज गति से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। इसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि डालचंद्र और विनोद के हल्की चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल मोहनलाल को सरकारी ट्रामा सेंटर फिरोजाबाद रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव बहादुरपुर के समीप टकराए तीन वाहन
मक्खनपुर (ब्यूरो)। गांव बहादुरपुर के समीप नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह तीन वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में डीसीएम सवार एक युवक घायल हुआ।
शिकोहाबाद की ओर जा रहे रोलर से गांव बहादुरपुर के समीप डंफर टकरा गया। तभी फिरोजाबाद की ओर से तेजगति से आ रही डीसीएम चालक ने भी अपना संतुलन खो दिया और डीसीएम डंफर से टकरा गई। हादसे में डीसीएम सवार जितेंद्र घायल हो गया। हादसा होते ही आसपास के लोगों के साथ मक्खनपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की मदद से जितेंद्र को जिला अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed