फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Truck Smash scandal revealed, the two crooks arrested

ट्रक लूटकांड का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार

Mon, 12 Sep 2016 01:03 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Mon, 12 Sep 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Truck Smash scandal revealed, the two crooks arrested
ट्रक लूट कांड का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार - फोटो : Logo
औरैया से लूटे गए बैट्रियों से लदे ट्रक का खुलासा करते हुए दक्षिण पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 21 बैट्रियां बरामद कर ली हैं। शेष बैट्रियों को बरामद करने का पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

विगत माह नेशनल हाइवे पर बदमाशों ने बैट्रियों से लदे ट्रक को लूट लिया था। बदमाश ट्रक को लेकर हिमायूंपुर लेकर आए थे। इसका जानकारी पुलिस को ट्रक बरामद करने के बाद हो सकी थी। कोतवाल दक्षिण गिरीश चंद्र तिवारी ने बताया कि रविवार को सुहागनगर चौकी प्रभारी सुनील कुमार भारद्वाज और ओद्योगिक क्षेत्र चौकी प्रभारी दिनेश कुमार सिंह को सूचना मिली कि ट्रक की लूटी गई बैट्रियों को बदमाश बेचने जा रहे हैं। पुलिस ने पीछा कर दो बदमाशों को नगला भाऊ के समीप से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 21 बैट्रियां बरामद कर ली। बदमाशों के नाम राकेश निवासी खुशालपुर थाना बरहन आगरा व हाल निवासी नगला भाऊ तथा विपिन उर्फ बीपी निवासी बालकराम की ठार गुदाऊं थाना लाइनपार बताया है। कोतवाल दक्षिण ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों को जेल भेज दिया गया है। बदमाशों ने ट्रक से करीब 93 बैट्रियां लूटीं थी। शेष बैट्रियों को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


औरेया टोल टैक्स से ट्रक में चढ़े थे बदमाश
वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाश सवारी के रुप में ट्रक में औरैया टोल टैक्स से सवार हुए थे। रास्ते में चालक और परिचालक को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने के साथ ही इटावा के समीप मार्ग किनारे फेंक दिया था। इसके बाद ट्रक को लेकर हिमायूंपुर पहुंचे थे। यहां ट्रक को खाली करने के बाद नगला भाऊ के समीप खड़ा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शातिर अपराधी हैं लुटेरे
पुलिस गिरफ्त में आए विपिन पर लूट और हत्या के करीब चार मुकदमें दर्ज हैं। जबकि राकेश पर दो मुकदमे हैं। ये लोग सवारियों के रुप में वाहन में बैठकर लूट की वारदात को अंजाम दिया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed