फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The teacher went from being hit by truck, killed the bike rider

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार शिक्षक की गई जान

Sun, 26 Feb 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sun, 26 Feb 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
The teacher went from being hit by truck, killed the bike rider
हादसे में शिक्षक की मौत के बाद जिला अस्पताल में मौजूद लोग।
थाना जसराना क्षेत्र के गांव विलासपुर मोड़ पर बाइक सवार शिक्षक को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इससे शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद भाग रहे चालक एवं क्लीनर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  
विज्ञापन

थाना जसराना के गांव कटैना हर्षा निवासी राजपाल सिंह (40) पुत्र बेनीराम मदनपुर ब्लाक में प्राथमिक शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। वह जसराना के लोेक राष्ट्रीय डिग्री कालेज में सोसलिस्ट एम्प्लायज वेलफेयर एसोशिएसन की बैठक में भाग लेने के लिए आ रहे थे। विलासपुर मोड़ पर शिकोहाबाद से आ रहे बालू से लदे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे ट्रक की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।  हादसे के बाद ट्रक के चालक एवं क्लीनर भागने की कोशिश करने लगा लेकिन लोगों ने दोनों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। हादसे की सूचना पर क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। बाइक में मिले कागज के आधार पर घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर परिजन पहुंचे तो वहां कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। समाचार लिखे जाने के दौरान आरोपी चालक और क्लीनर को जेल भेजने की तैयारी थी।
विज्ञापन

एसओ पर अभद्रता का आरोप
जसराना (ब्यूरो)। हादसे के बाद शव ले जाने को लेकर परिजनों की पुलिस से झड़प हो गई। गाड़ी में बैैठने को लेकर एसओ फरिहा ने ग्रामीणों से अपशब्द कह दिया। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने शव को वहीं रख दिया। बाद में सीओ के समझाने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसएसआई ने कहा कि गाड़ी में बैठने को लेकर कुछ विवाद हुआ था। वहीं, क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा ने कहा कि किसी से कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed