फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The mob rushed to the youngsters to steal the camera

कैमरा चोरी कर भागते युवकों को भीड़ ने दबोचा

Mon, 15 May 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 15 May 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
The mob rushed to the youngsters to steal the camera
शिकोहाबाद में दो चोरों को लोगों ने दबोच लिया।
 फोटो खिंचाने के बहाने दुकान पर आए बाइक सवार दो युवक दुकान में रखा कीमती कैमरा लेकर भागने लगे। दुकानदार ने दौड़कर पीछा किया तो बाइक सवार युवक उसे घसीटते हुए दो सौ मीटर तक ले गए। शोरगुल पर स्थानीय लोगों ने घेराबंदी कर दोनों चोरों को दबोच लिया। भीड़ ने कैमरा लेकर भागे युवकों को जमकर पीटा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मैनपुरी तिराहे पर रुकनपुर निवासी सावेज अली पुत्र निसार खां की शानू फोटो स्टूडियो के नाम से दुकान है। सुबह साढ़े दस बजे सावेज दुकान पर बैठा था। तभी बाइक सवार दो युवक फोटो खिंचाने के लिए आए। एक युवक फोटो खिंचाने के लिए अंदर कमरे में गया और दूसरा साथी बाहर दुकान पर बैठा रहा। सावेज कमरे में फोटो खींचने गया, तभी बाहर बैठे युवक ने दुकान में रखा कैमरा को चोरी कर लिया और दुकान से नीचे उतर गया। इशारा मिलते ही कमरे में फोटो खिंचाने गया युवक भी बहाना बनाकर बाहर आ गया और दोनों बाइक पर बैठकर भागने लगे। संदेह पर सावेज ने बाहर आकर देखा तो काउंटर पर रखा कैमरा गायब था। सावेज ने चोरों की बाइक को दौड़कर पीछे से पकड़ लिया। इस पर चोर उसे दो सौ मीटर तक घसीटते ले गए। सावेज के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। रंगे हाथ पकड़े गए चोरों को जनता ने जमकर पीटा, जिससे लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस के पहुंचने पर जनता ने दोनों युवकों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अजय पुत्र करन सिंह और कुलदीप पुत्र चंद्र प्रकाश निवासी कुरावली थाना करहल मैनपुरी बताया। इंस्पेक्टर का कहना है कि दो युवकों को चोरी के आरोप में जनता ने सुपुर्द किया है।
विज्ञापन


शहर से पहले हो चोरी हो चुके हैं कैमरे
युवक शहर में स्थित अन्य दुकानों से भी कई कैमरे चोरी कर ले जा चुके हैं। कैमरा चोरों के पकड़े जाने की जानकारी होते ही कई फोटो स्टूडियो संचालक थाने पहुंच गए और पहचान की। लोगों ने इससे पूर्व चंद्रलोक स्टूडियो गोपाल डेरी के समीप, मनीष फोटो स्टूडियो डाकखाना के समीप, कटरा बाजार स्थित सैयद सलाखत हुसैन की दुकान से भी कैमरे चोरी किए हैं। पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में बताया कि वे इन कैमरों को 20 हजार रुपये तक में बेच देते हैं। अब तक चोरी सभी कैमरे करहल में खपाए हैं। पुलिस अब चोरों से पूछताछ के बाद कैमरा बरामद कराने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed