फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Thatch fire, scorched by the woman's death

छप्पर में लगी आग, झुलसने से महिला की मौत

Thu, 23 Feb 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Thu, 23 Feb 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Thatch fire, scorched by the woman's death
आग - फोटो : self
लखऊआ गांव निवासी सुबोध यादव के घर पर पड़े छप्पर में आग लगने से उसकी पत्नी अनीता गंभीर रूप से झुलस गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, सुबोध भी गंभीर रूप से झुलस गया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की पड़ताल की। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मृतका की भाभी का कहना है कि उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन

 लखऊआ गांव निवासी सुबोध अपनी पत्नी अनीता (25) और पुत्र-पुत्री के साथ गांव में ही छप्पर डालकर रहता था। बुधवार की रात वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ छप्पर में सो रहा था। रात करीब आठ बजे छप्पर आग लग गई। इस पर सुबोध और उसकी पत्नी अनीता आग बुझाने के साथ बच्चों को बाहर निकालने लगी। इसी बीच छप्पर अनीता के ऊपर गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। इसके कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। इस दौरान उसे बचाने की कोशिश में सुबोध भी झुलस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही अनीता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, अनीता की भाभी नूतन पत्नी जितेंद्र का कहना है कि अनीता गांव इटारी की रहने वाली थी। पिता रामखिलाड़ी की मौत के बाद उसका विवाह सुबोध यादव के साथ किया गया था। ससुरालीजन दहेज के लिए अनीता को परेशान करने लगे। अनीता और उसके पति को घर से निकाल दिया। इसलिए अनीता पति के साथ गांव में छप्पर डालकर रहती थी। अनीता को ढाई साल की बेटी और आठ माह का बेटा है। योजनाबद्ध तरीके से छप्पर में आग लगाकर उसकी हत्या की गई है। वहीं, फरिहा थानाध्यक्ष का कहना है कि महिला की मौत छप्पर में आग लगने से हुई है। पीड़ित परिवारीजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है। यदि तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


कहीं लूट के बाद तो नहीं लगी आग
छप्पर में आग लगने के पीछे कई सवाल ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय रहा। गांव में इस तरह की चर्चा भी थी कि लूट के दौरान बदमाशों ने छप्पर में लाग लगाई है। ग्रामीण हादसे को संदिग्ध मान रहे हैं, जबकि फरिहा पुलिस भी इनकार नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आग से घर का सामान जला
शिकोहाबाद (ब्यूरो)। थाना अंतर्गत ग्राम किशनपुर मोहम्मदाबाद में बुधवार रात प्रताप सिंह पुत्र प्रहलाद सिंह के मकान में आग लग गई। आग से गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। आरोप है कि गांव के ही युवक ने आग लगाई। मामले में प्रताप सिंह ने थाना में गांव के ही हुकम सिंह उर्फ पीलू के खिलाफ तहरीर दी।


चाय के खोखे में चोरी कर लगाई आग
टूंडला ब्यूरो। सुभाष चौराहे पर ओवरब्रिज के नीचे चाय की दुकान में चोरों ने ताले चटकाकर चोरी कर ली। चोरी के बाद चोरों ने खोखे में आग लगा दी। मौक पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद निवासी सूरजपाल पुत्र रोशनलाल की आगरा रोड पर ओवरब्रिज के नीचे खोखे में चाय की दुकान है। बुधवार शाम वह प्रतिदिन की भांति दुकान बंद कर घर चला गया। मध्यरात्रि बाद फायर ब्रिगेड ने सूरजपाल को खोखे में आग लगने की सूचना दी।  मौके पर पहुंचने पर उसने देखा कि खोखे के ताले टूटे पड़े थे। संभावना है कि चोरों ने चोरी के बाद खोखे में आग लगा दी। सूरजपाल ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed