फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   She was kidnapped on September 19 seeking to recover

19 सितंबर को अगवा की गई युवती को बरामद करने की मांग

Fri, 23 Sep 2016 01:28 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Fri, 23 Sep 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
She was kidnapped on September 19 seeking to recover
19 सितंबर को अगवा की गई युवती को बरामद करने की मांग - फोटो : Amar Ujala
हिंदू जागरण मंच ने घेरा थाना उत्तर
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ पुलिस लिख चुकी है मुकदमा
युवती की बरामदगी को लेकर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने थाना उत्तर का घेराव किया। थानाध्यक्ष से मुलाकात कर युवती को जल्द बरामद करने की मांग की। इसके साथ ही युवती की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला टापाकलां से 19 सिंतबर को बहला फुसलाकर अगवा की गई युवती की बरामदगी को लेकर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ थाना उत्तर का घेराव कर लिया। इसके साथ ही कोतवाल उत्तर शशिकांत शर्मा से वार्ता की। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने पुलिस से युवती को जल्द बरामद करने की मांग की। चेतावनी दी कि युवती बरामद नहीं होती है तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। थानाध्यक्ष उत्तर ने मंच के पदाधिकारियों को बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती को बरामद करने के लिए प्रयास किए जा रहे है। आरोपी के परिवारीजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। युवती को जल्द बरामद कर लिया जाएगा। इस दौरान हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अतुल यादव, दुर्गेंश वर्मा प्रदेश महामंत्री, प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह वर्मा, प्रेम सिंह एड., प्रमोद राजौरिया जिला महामंत्री, अमन बंसल महानगर अध्यक्ष युवा वाहिनी, प्रवीन वर्मा उत्तर मंडल अध्यक्ष, सुनील पार्ष्णेंय, दिलीप कुमार, चंद्रभान राजपूत, अमित गुप्ता, मंयक सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed