फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Record of a woman's sentencing statement, next hearing on 10

युवती का कलमबंद बयान दर्ज, अगली सुनवाई 10 को

Mon, 08 May 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 08 May 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Record of a woman's sentencing statement, next hearing on 10
प्रेम विवाह करने वाली युवती को कोर्ट में पेश किया गया।
हाईकोर्ट में शादी कर आलिया बनी युवती को सोमवार को सीजेएम कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए पेश किया गया। इस दौरान बयान दर्ज होने के बाद सुनवाई को दस मई की तिथि तय की है। इस दौरान न्यायालय प्रांगण में हिंदू संगठनों के नेता और परिवारीजन सक्रिय रहे।  
विज्ञापन

थाना रसूलपुर के नीबू वाला बाग निवासी युवती 23 मार्च से गायब हो गई थी। युवती ने जाटवपुरी निवासी इमरान नामक युवक से हाईकोर्ट में शादी कर ली थी। हाईकोर्ट के आदेश पर युवती का मेडिकल कराने के साथ बयान दर्ज कराने को यहां आई थी। सोमवार को युवती को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मध्य ही सीजेएम न्यायालय में पेश किया। युवती के परिवारीजनों की ओर से अधिवक्ता शिवशंकर गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि युवती के कलमबंद बयान होने के बाद सुनवाई की तिथि दस मई निर्धारित कर दी गई है। उन्होंने कहा तब तक युवती पुलिस की अभिरक्षा में रहेगी। युवती ने बयान में किसका पक्ष लिया यह तो आदेश आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इस दौरान युवती के पिता, भाई, मौसी के साथ हिंदू जागरण मंच के ब्रजपांत उपाध्यक्ष दुर्गेश वर्मा, प्रमोद यादव, अतुल यादव, कन्हैया शर्मा, अमर वर्मा,अमन बंसल,पिंटू जैन,नंदेश्वर जैन,केसर वर्मा, समीर प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed