फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   rape with a woman in Firojabad

महिला के साथ दुष्कर्म, विरोध पर पीटा

Sat, 12 Nov 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 12 Nov 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
rape with a woman in Firojabad
महिला से गैंगरेप
दक्षिण कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात एक महिला के साथ पड़ोस के ही एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महिला को पीटा। महिला और उसके पति ने नकदी और जेवर लूटने का भी आरोप लगाया है। शनिवार को महिला के परिवारीजन और मोहल्ले के लोग उसे लेकर थाना दक्षिण पहुंचे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर  महिला को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


महिला का पति कपड़ों की सिलाई का काम करता है। शुक्रवार रात महिला घर में अकेली थी। रात करीब 12:30 बजे शराब के नशे में धुत दुर्गेश अपने तीन अन्य साथियों के साथ उसके घर पहुंच गया। आरोप है कि उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसे पीटा। उसके साथी मकान के गेट पर खड़े रहे।
विज्ञापन


मोहल्ले एक बरात आई हुई थी और उसका डीजे बज रहा था, जिसके चलते महिला की चीख पुकार किसी को नहीं सुनाई दी। सुबह महिला ने पति को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद महिला का पति और मोहल्ले के लोग उसे थाने लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। कोतवाल दक्षिण का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed