{"_id":"592acd034f1c1bee14bdaaac","slug":"rakesh-slaughtered-in-land-plot","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन की रंजिश में हुआ राकेश का कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन की रंजिश में हुआ राकेश का कत्ल
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sun, 28 May 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
murder shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राकेश की हत्या जमीन की रंजिश में की गई। हत्या से एक दिन पूर्व गांव में पंचायत राकेश को मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस द्वारा एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस हत्याकांड को हादसा मान कर चल रही है।
जसराना के गांव नगला किसनी निवासी राकेश (45) पुत्र नाहर सिंह की हत्या कर शव शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव सोभनपुर के समीप नहर में फेंक दिया गया था। शनिवार सुबह सोभनपुर गांव के समीप नहर में लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। मृतक के भाई पूर्व प्रधान मुन्नेश ने बताया कि गांव की एक महिला ने राकेश को अपना प्लाट दे दिया था। उसके बगल में गांव के ही एक व्यक्ति का प्लाट है। महिला द्वारा दिए प्लाट को गांव का ही देवेंद्र लेना चाहता था। इसको लेकर देवेंद्र का राकेश से कई बार विवाद हुआ। मुन्नेश ने बताया कि घटना के एक दिन पूर्व गांव में पंचायत हुई थी। पंचायत में राकेश को जान से मारने की धमकी दी गई थी। आरोप है कि आरोपी दोपहर में उसे बाइक पर बैठा कर ले गए। इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लग सका। शनिवार सुबह राकेश का शव मिला। मुन्नेश का कहना है कि राकेश की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है। हत्या में तकरीबन चार से पांच लोग शामिल हैं। मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं घटना के 36 घंटे बीतने के बाद भी पीड़ित पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। इंस्पेक्टर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तथा तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिस हत्याकांड को प्रथम दृष्टया हादसा मान कर चल रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि
शिकोहाबाद। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राकेश की हत्या सिर में भारी वस्तु से प्रहार करने से हुई है। माथे की एक नस में भी फ्रैक्चर है। कयास लगाया जा रहा है कि युवक की मौत किसी भारी वस्तु से प्रहार कर की गई है। पोस्टमार्टम गृह के सूत्रों की मानें तो राकेश की हत्या हुई है। इसका प्रमुख कारण हादसे में इस तरह की चोट नहीं आना है।