फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Rakesh slaughtered in land plot

जमीन की रंजिश में हुआ राकेश का कत्ल

Sun, 28 May 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sun, 28 May 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Rakesh slaughtered in land plot
murder shimla
राकेश की हत्या जमीन की रंजिश में की गई। हत्या से एक दिन पूर्व गांव में पंचायत राकेश को मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस द्वारा एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस हत्याकांड को हादसा मान कर चल रही है।
विज्ञापन

जसराना के गांव नगला किसनी निवासी राकेश (45)  पुत्र नाहर सिंह की हत्या कर शव शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव सोभनपुर के समीप नहर में फेंक दिया गया था। शनिवार सुबह सोभनपुर गांव के समीप नहर में लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। मृतक के भाई पूर्व प्रधान मुन्नेश ने बताया कि गांव की एक महिला ने राकेश को अपना प्लाट दे दिया था। उसके बगल में गांव के ही एक व्यक्ति का प्लाट है। महिला द्वारा दिए प्लाट को गांव का ही देवेंद्र लेना चाहता था। इसको लेकर देवेंद्र का राकेश से कई बार विवाद हुआ। मुन्नेश ने बताया कि घटना के एक दिन पूर्व गांव में पंचायत हुई थी। पंचायत में राकेश को जान से मारने की धमकी दी गई थी। आरोप है कि आरोपी दोपहर में उसे बाइक पर बैठा कर ले गए। इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लग सका। शनिवार सुबह राकेश का शव मिला। मुन्नेश का कहना है कि राकेश की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है। हत्या में तकरीबन चार से पांच लोग शामिल हैं।  मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं घटना के 36 घंटे बीतने के बाद भी पीड़ित पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। इंस्पेक्टर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तथा तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिस हत्याकांड को प्रथम दृष्टया हादसा मान कर चल रही है।
विज्ञापन



पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि
शिकोहाबाद। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राकेश की हत्या सिर में भारी वस्तु से प्रहार करने से हुई है। माथे की एक नस में भी फ्रैक्चर है। कयास लगाया जा रहा है कि युवक की मौत किसी भारी वस्तु से प्रहार कर की गई है। पोस्टमार्टम गृह के सूत्रों की मानें तो राकेश की हत्या हुई है। इसका प्रमुख कारण हादसे में इस तरह की चोट नहीं आना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed