{"_id":"592c1b2a4f1c1bf114bdb8a8","slug":"rajkesh-kills-his-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूदखोर ने की थी राजेश की चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूदखोर ने की थी राजेश की चाकू से गोदकर हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Mon, 29 May 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कौशल्या नगर निवासी बाबूलाल ने अपने भांजेे अजय के साथ राजेश की हत्या महज 10 हजार रुपये के लिए की। इसका खुलासा उत्तर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी से पूर्व जांच के बाद किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को प्रयास कर रही है।
कौशल्या नगर वाल्मीकि बस्ती निवासी राजेश वाल्मीकि की शनिवार रात घर से बुलाकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। उत्तर पुलिस ने मृतक की पत्नी मंजू की तहरीर पर मोहल्ले के ही बाबूलाल और उसके भांजे अजय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की। कोतवाल उत्तर शशिकांत शर्मा ने बताया कि जांच में सामने आया है कि लूट के आरोप में जेल में बंद राजेश की जमानत के लिए उसकी मां ने बाबूलाल से ब्याज पर दस हजार रुपये लिए थे। यह रुपये राजेश के जेल से बाहर आने के बाद लौटाने की बात कही गई थी। करीब पांच माह पूर्व राजेश द्वारा रुपये वापस नहीं किए गए तो बाबूलाल ने ब्याज सहित रुपये मांगने शुरू कर दिए। राजेश ने ब्याज देने से मना कर दिया। इसको लेकर राजेश और बाबूलाल के बीच विवाद हो गया। राजेश ने बाबूलाल को धमकी दी यदि रुपये मांगे तो जान से मार देंगे। इस पर बाबूलाल राजेश से रंजिश मांगने लगा। रंजिश में बाबूलाल ने अपने भांजे अजय के साथ राजेश को शनिवार रात घर से बुलाकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपियों ने राजेश की हत्या किस स्थान पर की? इसकी जानकारी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हो सकेगी। कोतवाल उत्तर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।