फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police seized mobile phones in Aditya killing

आदित्य हत्याकांड में एक और सफलता मिली

Wed, 21 Sep 2016 01:01 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Wed, 21 Sep 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Police seized mobile phones in Aditya killing
पुलिस ने बरामद किए मोबाइल फोन - फोटो : Amar Ujala
पुलिस ने बरामद किए मोबाइल फोन
विज्ञापन


फीरोजाबाद के युवा उद्योगपति आदित्य की अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने आदित्य के मोबाइल के साथ-साथ आरोपी रोहन सिंघल के भी मोबाइल को बरामद कर लिया है।  

पुलिस ने घटना के बाद से ही मोबाइल फोन प्राप्त करने के प्रयास शुरू कर दिए थे। सर्विलांस के आधार पर  मंगलवार को पुलिस ने धर्मेन्द्र कुमार निवासी गांव रामपुर कटेलिया थाना नारखी को पकड़कर मृतक आदित्य व रोहन सिंघल के तीनों मोबाइल बरामद कर लिए। गाड़ी की चपेट में आने के कारण दो मोबाइल खराब हो गए थे। वहीं एक मोबाइल को धर्मेन्द्र प्रयोग कर रहा था। धर्मेन्द्र राजा का ताल में पेटीज बेचने का काम करता है। दुकान बंद कर लौटते समय उसे तीनों फोन एक बैग में नगला गोला मोड़ पर पड़े मिले थे। थाना प्रभारी राजीव यादव ने बताया कि धर्मेंद्र को तीनों फोन उसी स्थान पर पड़े मिले हैं जहां रोहन ने उन्हें फेंकना बताया था। धर्मेन्द्र को मुकदमें में गवाह बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं फरार चल रहे रोहन के भाई पवन सिंघल के घर की कुर्की की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed