फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Nephew's wife attempted to burn alive

भतीजे की पत्नी को जिंदा जलाने का प्रयास

Sat, 26 Nov 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Sat, 26 Nov 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Nephew's wife attempted to burn alive
भतीजे की पत्नी को जिंदा जलाने का प्रयास - फोटो : अमर उजाला
बंटवारे के पीछे विवाद में शनिवार शाम ग्राम डाहिनी में चचिया ससुर ने भतीजे की बहू पर  कैरोसिन डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। चीख पुकार पर सास और ननद ने बहू को बचाया। विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव डाहिनी निवासी मालती देवी पत्नी सुधीर यादव का अपने पति से विवाद चल रहा है। इसके चलते पति सुधीर ने उसे घर से निकाल दिया है। वर्तमान में मालती देवी फीरोजाबाद में करबला में अपने बड़े पुत्र राजा यादव उसकी पत्नी मिथलेश, छोटे पुत्र आकाश और पुत्री रौनक के साथ रह रही है। राजा कारखाने में काम करता है।  मालती देवी अपने बच्चों और बहू मिथलेश के साथ पिछले तीन दिन से गांव डाहिनी आई। यहां उसने औश्र उसकी पुत्रवधू  मिथलेश ने मकान और खेत में हिस्से की मांग की। इसका सुधीर के भाई शीलेष ने विरोध किया। शनिवार शाम मिथलेश घर पर अकेली थी। तभी चचिया ससुर शीलेश और उसकी पत्नी कमलेश कुमारी ने मिथलेश के ऊपर कैरोसिन डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। चीखपुकार पर मालती, पति राजा  और ननद रौनक आ गई और उन्होंने किसी तरह मिथलेश को बचाया। कैरोसिन से मिथलेश के शरीर में जलन पड़ने लगी तो उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।  पुलिस मिथलेश के पति राजा को थाना लाकर घटना की जानकारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed