फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mother and son in the tragedy, including the death of a relative

हादसे में मां-बेटे सहित रिश्तेदार की मौत

Mon, 04 Apr 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 04 Apr 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Mother and son in the tragedy, including the death of a relative
हादसे में तील लोगों की मौत के बाद जिला अस्पताल में मौजूद परिजन
गांव भारौल के समीप टैंकर की टक्कर लगने से कार सवार मां-बेटे और उनके रिश्तेदार की मौत हो गई। सभी लोग शादी के कार्ड बांटने के लिए हरदोई जा रहे थे। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों में शव देख कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बोदला आवास विकास कालोनी आगरा निवासी अमित शर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद शर्मा की 27 अप्रैल को शादी है। बरात आगरा के इरादत नगर जानी थी। सोमवार सुबह अमित अपनी मां शिवदेवी व चाचा महेश पुत्र बाबूराम के साथ कार से शादी के कार्ड बांटने के लिए हरदोई जा रहे थे। हरदोई में उनका पैतृक निवास है। सुबह करीब पांच बजे वह सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव भारौल के पास पहुंचे तभी मैनपुरी की तरफ से आ रहे टैंकर की कार में टक्कर लग गई। मौके पर ही चाचा भतीजे की मौत हो गई। आसपास के लोगों के साथ पुलिस पहुंच गई। कार से निकाल घायल शिवदेवी को अस्पताल ले जाया गया। वहां उन्होंने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर परिवारीजन पहुंच गए। तीन मौतों से उनमें कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष सिरसागंज ने बताया कि टैंकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


बुझ गया घर का चिराग
मां के साथ हादसे में मौत का शिकार हुए अमित अधिवक्ता थे। दो बहनों के बीच वह इकलौते भाई थे। पिता 15 साल पहले हरदोई से आकर आगरा में बस गए थे। हादसे के बाद शाद की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवारीजनों का कहना था कि वह शादी की तैयारियां में लगे थे। हादसे ने ताउम्र न भरने वाला घाव दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed