फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Manager killed in the accident, charged with murder

हादसे में मैनेजर की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 26 Feb 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sun, 26 Feb 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Manager killed in the accident, charged with murder
कोल्ड स्‍टोरेज मैनेजर की मौत के बाद जिला अस्पताल में बैठे परिवारीजन।
कठफोरी के पास शनिवार की रात किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार कोल्डस्टोरेज मैनेजर की मौत हो गई। परिवारीजनाें को सूचना देने के साथ ही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मैनपुरी के थाना बरनाहल के गांव हाजीपुरनेरा निवासी धर्मेंश तोमर (40) पुत्र सुरेश तोमर सिरसागंज के बाबा की शाला के पास स्थित तोमर कोल्डस्टोरेज पर मैनेजर के पद पर तैनात थे। शनिवार रात वह बाइक से गांव लौट रहे थे। कठफोरी के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से धर्मेश की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजने के साथ ही धर्मेश के परिवारीजनों को सूचना दी। धर्मेश के गले और सिर में चोट के निशान होने के कारण परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाया। मृतक के बड़े भाई अवधेश ने भाई धर्मेंश की हादसे में मौत होने की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मौसेरे भाई के कोल्डस्टोरेज पर करता था काम
पीड़ित परिवारीजनों की माने तो धर्मेंश मौसेरे भाई रमेश तोमर के कोल्ड पर मैनेजर के पद पर नौकरी करता था। रमेश तोमर वर्ष 2007 में करहल विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी से चुनाव भी लड़े थे। लेकिन हार गए। धर्मेंश अपने पीछे एक बेटा और बेटी के साथ पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गया है। धर्मेश की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed