फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Lunge standing stones in dispute, tension

ठेल खड़ी करने के विवाद में पथराव, तनाव

Sun, 14 Jun 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 14 Jun 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Lunge standing stones in dispute, tension
फीरोजाबाद। मोहल्ला राजपूताना चौराहा पर ठेल खड़ी करने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। मारपीट के बाद पथराव से अफरातफरी मच गई। दहशत के चलते क्षेत्र का बाजार बंद हो गया। उपद्रवियों ने पुलिस बूथ पर कब्जा कर लिया। सूचना पर कई थानों की फोर्स और पीएसी ने उपद्रवियों को भगाया। घटनास्थल पर तनाव के हालात हैं। पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन

थाना दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला टीला निवासी प्रमोद कुमार की राजपूताना चौराहा के समीप दुकान है। दोपहर तकरीबन 12 बजे वह दुकान पर बैठे थे। तभी रामगढ़ निवासी दूसरे समुदाय के युवक ने उनकी दुकान के सामने चूड़ी (भगार) से भरी ठेल खड़ी कर दी। आरोप है कि रास्ता जाम होने पर प्रमोद ने ठेल को आगे करने को कहा तो वह झगड़ा करने लगा। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर र्से ईंट-पत्थर फेंके गए। कुछ लोगों ने छतों से भी पथराव किया। महिलाओं और बच्चों में चीख पुकार मच गई। लोग जान बचाने के लिए दौड़े। दुकानों के शटर गिर गए। आरोप है कि उपद्रवियों ने राकेश गुप्ता समेत अन्य दुकानोें में लूटपाट की। सूचना पर सीओ सिटी सीओ सिटी राजेश चौधरी कई थानों की फोर्स, क्यूआरटी व पीएसी के साथ पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक दक्षिण ने बताया कि दो समुदाय के बीच मामूली विवाद में पथराव हुआ था। कोई घायल नहीं है। उपद्रवियों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन


युवकों की पुलिस से हुई झड़प
उपद्रवियों को खदेड़ने के बाद पुलिस ने मोहल्ला टीला में लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस पर युवकों की उनसे झड़प हो गई। गुस्साए लोगों ने दूसरे पक्ष पर अभद्रता समेत कई आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिकेट तैनात होती तो नहीं होता बबाल
फीरोजाबाद। मोहल्ला राजपुताना चौराहे पर रविवार को हुए दो समुदायों के मध्य विवाद के लिए पुलिस कम दोषी नहीं। चौराहे पर यदि पुलिस पिकेट तैनात होती तो शायद न पथराव होता और न ही कोई विवाद।

शहर का राजपुताना चौराहा संवेदनशील चौराहों में गिना जाता है। वहां मिश्रित आबादी है। विवाद भी कई बार हुए हैं। चौराहे पर पुलिस बूथ इसी उद्देश्य के साथ बनाया गया था लेकिन बूथ खाली पड़ा रहता है। सिपाही तो दूर होमगार्ड तक तैनात नहीं होते। रविवार को विवाद के बाद सीओ सिटी राजेश चौधरी क्षेत्र में पहुंचे तो वहां के लोग यही सवाल करते दिखे। बोले साहब पिकेट होती तो बवाल नहीं होता। सीओ सिटी अनसुना कर गए तो सिपाही ने बोला कहां से लाएं फोर्स। क्षेत्रीय नागरिकों की मानें तो विवाद सिर्फ आज ही नहीं हुआ। हर दिन ट्यूबवेल पर पानी भरने के दौरान महिलाओं एवं युवतियों के साथ अभद्रता की जाती है। पानी नहीं भरने दिया जाता। खुद बर्तनों को लगा देते हैं। कोई विरोध करे तो गाली गलौज, मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। महिलाओं ने कहा कि हम झगड़ते नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed