फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Looted three-lane trader from returning from Paddy from Delhi

दिल्ली से धान बेचकर लौट रहे व्यापारी से साढे़ तीन लाख लूटे

Sun, 26 Mar 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sun, 26 Mar 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Looted three-lane trader from returning from Paddy from Delhi
demo pic - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के गांव जाजूमई निवासी धान व्यापारी से कार सवार बदमाशों ने साढे़ तीन लाख रुपये लूट लिए। लूट के बाद बदमाश व्यापारी को गंाव अकबरपुर मस्तपुर के पास फेंककर भाग गए। व्यापारी दिल्ली स्थित नरेला मंडी में धान बेचकर आ रहा था। सूचना के बाद जसराना और शिकोहाबाद थाना पुलिस वारदात को एक दूसरे के थाना क्षेत्र में बताती रहीं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जाजूमई निवासी लाखन सिंह पुत्र बनबारी लाल गल्ला व्यापारी हैं। कुछ दिन पूर्व वह धान लेकर दिल्ली की नरेला मंडी गए थे। धान बेचने के बाद साढे़ तीन लाख रुपये लेकर लाखन सिंह दिल्ली से ऊंचाहार एक्सप्रेस से रविवार को सुबह शिकोहाबाद उतरे। शिकोहाबाद स्टेशन से एटा अड्डे पर पहुंचने के बाद वह घर जाने के लिए मुस्तफाबाद मार्ग पर वाहन का इंतजार करने लगे। उनके साथ थाना क्षेत्र के ही गांव नगला तुर्सी एवं नगला गंगे के लोग भी थे। वाहन मिलने पर चारों लोग जसराना की ओर आ गए जबकि लाखन सिंह वहीं पर वाहन का इंतजार करने लगे। मुस्तफाबाद मार्ग पर दो आदमी पहले से किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी एक सफेद रंग की कार आई, जिसमें तीन लोग सवार थे। इन लोगों ने लाखन सिंह को जबरन कार में बैठा लिया। विरोध करने पर उसकी पिटाई लगा दी और कार में ही उन पर तमंचा तान दिया। इसके बाद बदमाशों ने लाखन सिंह से लूट की और अकबरपुर मस्तपुर के पास सुनसान जगह पर फेंक कर भाग गए। लाखन सिंह ने किसी तरह से घटना से परिवारीजनों को अवगत करा पुलिस को सूचना दी। मौके पर परिवारजनों के साथ पुलिस भी पहुंच गई। लूट की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एटा अड्डे से व्यापारी को उठाने के कारण थाना जसराना पुलिस घटनास्थल शिकोहाबाद मान रही थी। वहीं शिकोहाबाद पुलिस जसराना क्षेत्र में घटना होने की बात कह रही है। क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा ने कहा कि व्यापारी के साथ घटना हुई है। लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल शिकोहाबाद क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed