{"_id":"592acc014f1c1b824abda8f9","slug":"killed-the-young-man-threw-the-bodies-in-the-bush","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू मारकर युवक की हत्या, शव झाड़ियों में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू मारकर युवक की हत्या, शव झाड़ियों में फेंका
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sun, 28 May 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कौशल्यानगर निवासी राजेश वाल्मीकि की शनिवार रात चाकू मारकर हत्या कर दी गई। साथ ही उसके शव को झाड़ियों में फेंक दिया। आरोप है कि मोहल्ले के लोग शनिवार रात आठ बजे राजेश को घर से बुलाकर ले गए थे। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।
राजेश वाल्मीकि अपनी पत्नी मंजू और एक वर्षीय बेटी के साथ कौशल्यानगर में रहता था। उत्तर पुलिस ने राजेश को मथुरा नगर स्थित गुंजन एंक्लेव में डेढ़ वर्ष पूर्व महिला से हुई लूट के मामले में जेल भेजा था। एक वर्ष पूर्व राजेश जमानत पर जेल से रिहा होकर आया था। राजेश की पत्नी मंजू ने बताया कि रात करीब आठ बजे कौशल्यानगर निवासी बाबूलाल अपने भंाजे अजय के साथ घर पहुंचा था। बाबूलाल और अजय राजेश को घर से बुलाकर ले गए। इसके बाद राजेश घर नहीं लौटा। रविवार की सुबह छह बजे मंजू को सूचना मिली कि पति राजेश का शव बाबूलाल के घर के पीछे झाड़ियों में पड़ा है। मंजू अपनी सास और मोहल्ले के साथ घटनास्थल पर पहुंची। सूचना पर एसपी देहात महेंद्र सिंह, सीओ ओमकार यादव के साथ कोतवाल उत्तर भी पहुंच गए। मंजू पति की हत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर सकी। पुलिस ने मंजू की तहरीर पर बाबूलाल और अजय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुुरू कर दी है।
हत्या कहीं और कर शव यहां फेंका
जिस स्थान पर राजेश का शव पड़ा था। वहां पर हत्या जैसे कोई सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगे। वहीं, गली में काफी दूर तक खून के निशान थे। इसलिए यह उम्मीद की जा रही है कि आरोपियों ने राजेश की हत्या किसी अन्य स्थान पर की होगी। शव को यहां पर फेंक दिया। घटनास्थल पर देशी शराब का एक क्वाटर भी पड़ा मिला।
विज्ञापन
कोट
घर से बुलाकर युवक की चाकू मारकर हत्या की गई है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी घर पर ताला लगाकर भाग गए हैं। उनकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। मामले की जांच कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।
महेंद्र सिंह एसपी देहात फिरोजाबाद।