फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Had two million innocent kidnap

दो लाख के लिए किया था मासूम का अपहरण

Mon, 21 Nov 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद Updated Mon, 21 Nov 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Had two million innocent kidnap
चार अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया
दो लाख की फिरौती के लिए अगवा चार वर्षीय बालक को उत्तर पुलिस ने फर्रुखाबाद जिले के कंपिल थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर से बरामद कर लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

घटना का खुलासा करते हुए एसपी सिटी संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला पीपल नगर निवासी जगजीत का चार वर्षीय पुत्र चिराग 15 नवंबर को घर के बाहर खेल रहा था। तभी पड़ोस के सर्वेश ने चिराग का अपहरण कर लिया और अपने रिश्तेदार विजराम निवासी सूरजपुर थाना कंपिल जनपद फर्रुखाबाद के घर पहुंचा दिया। उधर, चिराग के लापता होने पर परिवारीजनों ने खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इधर, सर्वेश ने एक व्यक्ति से चिराग के पिता जगजीत सिंह को चिराग का अपहरण करने और रिहाई के लिए दो लाख रुपये की फिरौती की मांग की। इस पर जगजीत सिंह ने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शक के आधार पर सर्वेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने चिराग का अपहरण करने की बात स्वीकार की। पुलिस सर्वेश को लेकर गांव सूरजपुर निवासी विजराम के घर दबिश देने पहुंची। यहां से पुलिस ने चिराग को बरामद कर विजराम, उसके पुत्र विपिन, रवि पुत्र महेश निवासी पीपलनगर थाना उत्तर को गिरफ्तार कर लिया। चिराग को बरामद करने वाली पुलिस टीम को एसपी सिटी ने पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस ने बताया कि सर्वेश जगजीत के घर के सामने रहता है, वहीं रवि और भूदेव कुछ ही दूरी पर रहते हैं। अपहरण की कहानी सर्वेश ने रवि और भूदेव के साथ तैयार की थी। भूदेव अभी फरार है। 
विज्ञापन


चिराग के रोने पर देते थे नीद की गोलियां
आरोपियों ने बताया कि चिराग अपनी मां रीता को याद कर रोता था तो उसे वे नींद की गोलियां खिलाकर सुला देते थे। चिराग को एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया था। इससे उसके बारे में ग्रामीणों तक को जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगजीत दुबई में करता है काम
बेटे के अपहरण की सूचना पर दुबई से लौटे जगजीत ने बताया कि वह दुबई में इलेक्ट्रिशियन है। वहां करीब सात से आठ माह रहने के साथ ही तीन चार माह के लिए वह अपने घर फीरोजाबाद आता है। चिराग उसका इकलौता पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed