फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   haathavant mein badamaashon ka dhaava, yuvatee ko bandhak bana lootapaat

हाथवंत में बदमाशों का धावा, युवती को बंधक बना लूटपाट

Mon, 27 Feb 2017 11:58 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Mon, 27 Feb 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
haathavant mein badamaashon ka dhaava, yuvatee ko bandhak bana lootapaat
लूटपाट के बाद खाली पड़ी दुकान - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

बदमाशों ने रविवार रात खैरगढ़ के गांव हाथवंत में करीब दो घंटे तक गांव के छह घरों में लूटपाट की। सूचना पर ग्रामीणों ने बदमाशों की घेराबंदी कर दी। इस पर उन्होंने अपनी बचाव के लिए एक बीए की छात्रा को पकड़ लिया। साथ ही ग्रामीणों पर फायरिंग शुरू कर दी। बाद में वे युवती को गांव के बाहर एक स्कूल के पास छोड़कर भाग गए। वारदात के बाद ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।
हाथवंत गांव में 12 बजे रात में बदमाशों ने धावा बोल दिया। इसके बाद उन्होंने विपिन कुमार की दुकान के ताले तोड़कर सामान निकालना शुरू कर दिया। इस बीच विपिन और उसकी पत्नी जाग गई। बदमाशों ने दंपति पर हथियार तानते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने सामान और नकदी लूट ली। बाद में बदमाशों ने अनवर सिंह के घर से साइकिल, राजू दिवाकर के घर सामान, बॉबी के घर से जेवर और नकदी, विनोद के घर से 2900 रुपये और प्रेमपाल के घर से रुपये और सामान लूट लिए। इसी बीच गांव में लोगों को वारदात की जानकारी मिल गई। उन्होंने बदमाशों की घेराबंदी कर दी। इस पर बदमाशों ने फायरिंग करते हुए चंद्रपाल की बेटी प्रीति (बीए की छात्रा) को पकड़ लिया। युवती को बंधक बनाते हुए ग्रामीणों को चेतावनी दी कि यदि पीछा किया तो इसको जान से मार देंगे। साथ ही बदमाशों ने प्रीति के साथ मारपीट करते हुए गांव के बाहर स्कूल तक ले गए। यहां से बदमाश प्रीति को छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी लेकिन वह मौके पर न पहुंची। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश था।  
विज्ञापन

दहशत में है छात्रा
पीड़ित छात्रा प्रीति बीए द्वितीय वर्ष की तैयारी कर रही है। वारदात के बाद से वह दहशत में है। गांव में जगार होने पर बदमाशों ने उसके बाल पकड़ कर तमंचा तान दिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

मात्र 200 मीटर की दूरी पर है पुलिस चौकी
ग्रामीणों की मानें तो बदमाशोें ने रात करीब 12 बजे गांव में धावा बोला। बदमाश करीब दो बजे तक एक के बाद एक घर को अपना निशाना बनाते रहे। प्रीति को बंधक बनाने से पूर्व बदमाशों ने फायरिंग भी की थी। इसके बाद भी कोई पुलिस वाला मौके पर नहीं पहुंचा, जबकि ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना भी दी थी।

ग्रामीणों का आरोप है कि करीब दो सौ कदम की दूरी पर पुलिस चौकी हाथवंत भी है लेकिन फोर्स न होने के कारण चौकी रात के समय खाली थी।  रविवार की रात यूपी 100 की गाड़ी भी क्षेत्र में दिखाई नहीं दी। वहीं थानाध्यक्ष खैरगढ़ का कहना है कि वारदात की कोई जानकारी नहीं है। ग्रामीणों ने सोमवार शाम तक इसके बारे में नहीं बताया है। मौके पर जाकर जांच की जाएगी। पीड़ित ग्रामीणों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed