फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Election violence was a plot to make the factory caught Aslah

चुनाव में हिंसा फैलाने की थी साजिश, असलाह बनाने की दूसरी फैक्ट्री पकड़ी

Sat, 21 Jan 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Sat, 21 Jan 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Election violence was a plot to make the factory caught Aslah
पुलिस ने तमंचा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी।
विधानसभा चुनाव में हिंसा फैलाने की साजिश का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने नारखी थाना के गांव खगरई में हथियार बनाने की फैक्ट्री  पकड़ी है। इस दौरान आरोपियों प्रीतम उर्फ बंटी चुल्हावली थाना टूंडला, बंटी निवासी कांशीराम कालोनी गढ़ी छत्रपति नारखी और अमित कुमार शिंदे उर्फ जान सिंह नई आबादी रविदासनगर थाना रामगढ़ को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस ने मौके  22 तमंचे और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी हिमांशु कुमार ने पत्रकारों को बताया कि मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को उत्तर पुलिस ने पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ 19 तमंचे और एक पिस्टल नगला पान सहाय से बरामद किए थे। वहीं पुलिस को सूचना मिली कि नारखी के गांव खगरई में कुछ युवक विधानसभा चुनाव में दूसरे जनपदों में आपूर्ति करने के लिए हथियार बना रहे हैं। सूचना पर एसओजी प्रभारी शैलेंद्र यादव के साथ थानाध्यक्ष नारखी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 22 तमंचे, एक तमंचा 32 बोर के साथ तमंचा बनाने के औजार बरामद किए। आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। एसएसपी ने एलान किया कार्रवाई के दौरान टीम में मौजूद पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

1500-2000 रुपये में बेचा जाता था एक तमंचा
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही हथियारों की मांग भी बढ़ गई है। मांग पूरी करने के लिए दिन रात तमंचे बनाए जा रहे हैं। एक तमंचे को 15 सौ से दो हजार रुपये में बेचा जाता है। हालांकि मांग बढ़ने के साथ ही दाम में बढ़ोतरी हो गई और एक तमंचे की कीमत तकरीबन 2500 रुपये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैर जिलों से आने लगे थे आर्डर
पुलिस अधिकारियों की मानें तो आरोपियों के पास से तमंचे खरीदने के लिए गैर जिलों से भी आर्डर आते थे। आर्डर किन लोगों द्वारा दिए गए थे? उनके नाम भी पुलिस को मिल गए हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने नाम सार्वजनिक करने से इनकार किया है। एसएसपी ने बताया कि कारोबार से जुड़े सभी लोगों पर शिकंजा कस गिरफ्तारी के लिए संबंधित थाना पुलिस को निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed