फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   disturbance over murder of bjp supporter

भाजपा समर्थक की हत्या पर फिरोजाबाद में बवाल

Wed, 15 Mar 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला फिरोजाबाद
अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Wed, 15 Mar 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
disturbance over murder of bjp supporter
भाजपा समर्थक की हत्या पर फिरोजाबाद में बवाल - फोटो : अमर उजाला
थाना नगला खंगर के ग्राम नगला गुलाल में मंगलवार की रात बाइक सवार सपा समर्थकों ने भाजपा समर्थक रिटायर्ड सैनिक की गोली मारकर हत्या कर दी। बुधवार की सुबह गांव में पहुंची पुलिस ने शव उठाने की कोशिश की तो लोग भड़क उठे और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। सीओ की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। एसओ नगला खंगर से हाथापाई की।
विज्ञापन


ग्रामीणों का गुस्सा देख एसओ को मौके से भाग खड़े हुए और एक घर में घुस कर कमरे में बंद कर खुद को बचाया। बाद में पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे अधिकारियों ने स्थिति को संभाला। मामले में सिरसागंज से सपा विधायक हरिओम यादव के पुत्र व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप और मदनपुर ब्लाक प्रमुख सहित जोगेंद्र यादव सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


मरने वाले भाजपा समर्थक  ग्राम नगला गुलाल निवासी रिटायर्ड सैनिक पुरुषोत्तम सिंह उर्फ मुन्नालाल (75 वर्ष) थे। उनका पुत्र अरुण कुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य है। घटना के वक्त मंगलवार रात वह अपने घर दरवाजे पर चारपाई बिछाकर सोए हुए थे, रात करीब 12 बजे बाइक सवार हमलावरों ने उनके सिर में दो गालियां मार दीं। गोलियों की आवाज सुनकर मुन्नालाल का पुत्र अरुण घर से बाहर आया तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुन्नालाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर थाने से पहुंची पुलिस ने रात में ही शव उठाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों ने शव उठाने का विरोध कर दिया। बुधवार की सुबह सीओ सिरसागंज राजेंद्र यादव, नगला खंगर थानाध्यक्ष श्रवण कुमार राणा और नसीरपुर थानाध्यक्ष के साथ थाने का फोर्स लेकर फिर से मौके पर पहुंचे। 

मुन्नालाल के पुत्र अरुण कुमार और कुलदीप ने पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी रहे जयवीर सिंह को घटना की जानकारी दी। इस बीच पुलिस ने शव उठाने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने फिर से विरोध शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बवाल शांत होने के एक घंटे बाद एसओ नगला खंगर घर से बाहर निकले। 


हत्या की घटना और पुलिस से हुई झड़प की खबर पर पुलिस अधिकारियों को मौके पर भेजा गया था। घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। पूरे मामले का राजनीति से हटकर सही खुलासा होना आवश्यक है।
अजय कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed