{"_id":"58a59d394f1c1bab19d83e54","slug":"bike-rider-hit-by-truck-dies-from","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Thu, 16 Feb 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
road accident
- फोटो : tv9
थाना एका के ग्राम पुरखेड़ा में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एटा निवासी युवक की मौत हो गई। वहीं उसका रिश्तेदार घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, अन्य हादसों में चार लोग घायल हो गए।
एटा कोतवाली देहात के ग्राम ढेंकी निवासी नरसी पाल (30)पुत्र वारीलाल यादव अपने मौसा थाना एका के गांव नगला पंची निवासी ब्रजराज सिंंह के घर बाइक से जा रहा था। उसके साथ भाई सहदेव का साला थाना निधौली कलां एटा के गांव नगला पोखर निवासी घनश्याम (17) पुत्र जगदीश भी था। जब वे गांव पुरखेड़ा के पास पहुंचे तभी एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इसमें नरसीपाल की मौत हो गई, जबकि घनश्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद चालक एवं क्लीनर ट्रक को मौके पर छोड़ कर भाग गए। सूचना पर पहुंची एका पुलिस ने मृतक नसरीपाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल घनश्याम को जिला अस्पताल भिजवाया। थानाध्यक्ष एका ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। इधर अन्य सड़क हादसे में जसराना के पाढ़म निवासी नेम सिंंह, सुशील, थाना रामगढ़ क्षेत्र के ही निवासी इब्ने हसन, थाना फरिहा क्षेत्र के गांव इटाहरी निवासी सतेंद्र घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।