{"_id":"58275b0e4f1c1ba16fb3b0b5","slug":"a-man-drown-in-canal-in-firojabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली पकड़ने गए युवक की नहर में डूबकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मछली पकड़ने गए युवक की नहर में डूबकर मौत
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 12 Nov 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद में नहर
मोहल्ला खेड़ा निवासी सुनील (25) की शुक्रवार को नहर में मछली पकड़ते समय डूबकर मौत हो गई। उसे डूबता देख साथ गए उसके दोस्त डर से भाग गए। देर रात युवक के घर नहीं पहुंचने पर दोस्तों से पूछताछ की गई तब परिवारीजनों को घटना की जानकारी हुई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार को गोताखोरों ने उसका शव बरामद कर लिया।
बताए अनुसार सुनील पुत्र जयराम शुक्रवार को अपने दोस्त रिंकू व राजू के साथ भूड़ा स्थित नहर में साइफन पर मछली पकड़ने गया था। इस दौरान सुनील मछली पकड़ने साइफन (नहर में बने कुएं) में उतर गया। यहां वह फंस गया और डूब गया।
काफी देर तक सुनील पानी से बाहर नहीं निकला तो उसके दोनों दोस्तों ने उसकी तलाश की बाद में वे डर से वहां से भाग गए। उसके पिता जयराम ने देर शाम रिंकू और राजू के घर जाकर सुनील के बारे में पूछताछ की तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। जयराम ने रात में ही थाने में सूचना दी।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड ने युवक की तलाश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण लौट आए। शनिवार सुबह पुलिस ने गोताखोरों के साथ नहर के साइफन में सुनील की तलाश की। बता दें कि साइफन नहर पर बनाया गया है इसके नीचे से सिरसा नदी निकली है।
यह काफी गहरा है। इसके चलते दो गोताखोर साइफन में कमर में रस्सी बांधकर उतरे और शव की तलाश की। शनिवार दोपहर 12 बजे सुनील का शव बरामद हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है।